एक्सप्लोरर

Anand Mohan: आनंद मोहन के घर पहुंचे ललन सिंह, जानिए लंबी मुलाकात में कौन कौन रहा साथ, बेटे चेतन ने दी ये जानकारी

Patna News: जेडीयू नेता ललन सिंह ने आनंद मोहन के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. आनंद मोहन के बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने इस मुलाकात की जानकारी दी और यह भी बताया कि ललन सिंह किस सिलसिले में पहुंचे थे.

पटना: जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) ने पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) से उनके आवास पर मुलाकात की. इस बात की जानकारी आनंद मोहन के बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने दी. इस दौरान मुलाकात में पूरा परिवार शामिल रहा. मुलाकात में आनंद मोहन, उनकी पत्नी लवली आनंद, बेटे चेतन आनंद, बेटी सुरभी आनंद समेत परिवार के सदस्य थे. काफी देर तक ललन सिंह ने सभी लोगों से बातचीत की और कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाई. बेटे चेतन ने बताया कि ललन सिंह ने किस सिलसिले में पूरे परिवार से मुलाकात की है.

परिवार ने ललन सिंह का किया धन्यवाद

चेतन आनंद ने ट्वीट के जरिए बुधवार को मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की है. मुलाकत मंगलवार को की गई. साथ ही यह भी बताया कि ललन सिंह उनकी बहन सुरभी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. वह सुरभि आनंद की सगाई में शिरकत नहीं कर पाए थे. इसके लिए पूरे परिवार ने उनका आभार भी व्यक्त किया है.


Anand Mohan: आनंद मोहन के घर पहुंचे ललन सिंह, जानिए लंबी मुलाकात में कौन कौन रहा साथ, बेटे चेतन ने दी ये जानकारी

चेतन आनंद ने ट्वीट में लिखा कि "मेरी छोटी बहन सुरभि आनंद को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने पटना आवास पर पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर सांसद ललन सिंह. अभिभावक का आभार और धन्यवाद". ललन सिंह काफी देर तक वहां रुके और आनंद मोहन से लंबी बातचीत भी की. चेतन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा. तस्वीरों में ललन सिंह के साथ पिता आनंद मोहन, मां लवली आनंद, बेटी सुरभि आनंद समेत परिवार के लोग थे. सभी आपस में बैठकर खास बातचीत करते नजर आ रहे.


Anand Mohan: आनंद मोहन के घर पहुंचे ललन सिंह, जानिए लंबी मुलाकात में कौन कौन रहा साथ, बेटे चेतन ने दी ये जानकारी

जेल जाने से पहले मुलाकातों का सिलसिला

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की सगाई हुई है. सगाई में मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी समेत जेडीयू के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे. हालांकि किसी कारण से ललन सिंह शिरकत नहीं कर पाए. उन्होंने आवास पर जाकर सुरभी को शुभकामनाएं दी. वहीं अब आनंद मोहन की भी पैरोल खत्म होने वाली है. बेटी सुरभि की सगाई के लिए 15 दिनों के पैरोल पर वो बाहर हैं. 20 नवंबर को वो वापस जेल चले जाएंगे. हालांकि बेटी सुरभी की रिंग सेरेमनी काफी सुर्खियों में रही. समारोह में सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी.

यह भी पढ़ें- Bhojpur News: बर्थडे पार्टी में साथ डांस करने से नर्तकी ने किया इनकार, सिंगर और डांसर को मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget