एक्सप्लोरर

Bihar News: सीनियर IAS आमिर सुबहानी होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, विकास आयुक्त का जिम्मा संभालेंगे अतुल प्रसाद

मौजूदा मुख्य सचिव दो बार के अवधि विस्तार के बाद शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं. कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी. ऐसे में आमिर सुबहानी को जिम्मा सौंपा गया है.

पटना: नए साल से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार मौजूदा विकास आयुक्त आमिर सुबहानी बिहार के नए मुख्य सचिव होंगे. वहीं, विकास आयुक्त की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को दी गई है. बता दें कि सुबहानी 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और अपने बैच के टाॅपर रहे हैं. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी अधिकारियों में से एक माना जाता है.

पहले से चल रही थी चर्चा

मालूम हो कि मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण दो बार के अवधि विस्तार के बाद शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं. कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी. ऐसे में आमिर सुबहानी को जिम्मा सौंपा गया है. सत्ता के गलियारे में पहले से ही यह चर्चा थी कि उनको नया मुख्य सचिव बनाया जाएगा.

Samaj Sudhar Abhiyan: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिंदी के साथ मैथिली में भी बताए गए शराबबंदी के फायदे

सीवान के हैं आमीर सुबहानी 

बता दें कि आमिर सुबहानी मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के हैं. वे फिलहाल अप्रैल 2024 तक सेवा में रहेंगे. उन्हें तेजी से काम निपटाने के लिए जाना जाता है. वहीं, आज तक वे किसी विवाद में नहीं फंसे हैं. नीतीश सरकार में लंबी समय तक उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम किया है. कई दिनों तक वह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव भी रहे हैं. इधर, विकास आयुक्त बनाए गए अतुल प्रसाद भी अगले साल फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. वे 1987 बैच के अधिकारी हैं. वरीयता के लिहाज से वह आमिर सुबहानी के ठीक नीचे हैं. 

यह भी पढ़ें - 

बिहार: सीएम के अभियान पर तेजस्वी का हमला, नीतीश कुमार कहते हैं शराब पीने से एड्स होता है, उनके ज्ञान पर हंसी आती है

Samaj Sudhar Abhiyan: एसके सिंघल ने कहा- मां-बाप की अनुमति के बिना कुछ बेटियां घर से निकल जाती हैं, इसके दुखद परिणाम आते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget