एक्सप्लोरर

Watch: जब अमेरिकन यूट्यूबर ने बेटे से पूछा- मैथिली बूझे छीये? यूजर ने कहा- 'कनिया और बउआ दोनों...'

American YouTuber Andrew Hicks: एंड्रयू हिक्स अमेरिका के हैं लेकिन धाराप्रवाह हिंदी और भोजपुरी के साथ मैथिली भी बोल लेते हैं. इसके जरिए उन्होंने कई लोगों का ध्यान खींचा है.

पटना: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है कि पता नहीं कौन कब वायरल हो जाए. इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स आदि पर लोग खूब वीडियोज बनाकर शेयर करते हैं. ऐसे प्लेटफॉर्म पर बिहार की भाषा या भोजपुरी गानों का इतना क्रेज है कि विदेशी भी रील्स बनाने से या शॉर्ट्स बनाने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. अमेरिकन यूट्यूबर एंड्रयू हिक्स (American YouTuber Andrew Hicks) का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है.

मैथिली में बोलते हुए बनाया वीडियो

एंड्रयू हिक्स अमेरिका के हैं लेकिन धाराप्रवाह हिंदी और भोजपुरी के साथ मैथिली भी बोल लेते हैं. इसके जरिए उन्होंने कई लोगों का ध्यान खींचा है. इंस्टाग्राम पर अच्छे फॉलोवर्स हैं. एक ताजा वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसके साथ लिखा है- 'हमलोग एक बिहारी परिवार हैं'.  इस वीडियो में वह अपने बेटे से मैथिली भाषा में बात करते हैं. इतने अच्छे से बोलते हैं कि यह बिल्कुल पता नहीं चलेगा कि कोई अमेरिकन मैथिली बोल रहा है.

                      

यूजर ने किए एक से एक कमेंट

इस वीडियो में वह अपने बेटे से पूछते हैं 'मैथिली बूझे छीये बउआ...' वीडियो पर लोग तरह-तरह के एक से एक कमेंट कर रहे हैं. प्रशांत नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "मर्दे पहिले तु बताव तोरा कौन सिखा रहलो है...." एक यूजर ने लिखा कि कनिया (पत्नी) और बउआ दोनों बहुत सुंदर है.

इसके पहले लालू पर भी बना चुके हैं वीडियो

एक वीडियो लालू यादव पर भी बनाया था- "जब तक समोसे में आलू, तब तक बिहार में लालू. एंड्रयू भी गर्व से यह भी कहते हैं कि, "मेरे पास अमेरिकी पासपोर्ट हो सकता है, लेकिन मेरा दिल बिहार के लिए धड़कता है." एंड्रयू हिक्स के इस तरह के कई वीडियोज हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं. एक बार फिर उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: 'इंडिया' और भारत पर मचे घमासान के बीच दिल्ली पहुंच रहे CM नीतीश, G20 के भोज में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget