एक्सप्लोरर

Nepal Protest: नेपाल में भारी बवाल… बिहार में अलर्ट, मधुबनी के एसपी ने भारत-नेपाल सीमा का दौरा किया

Nepal Gen-Z Protest: एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सशस्त्र बल के जवान हाई अलर्ट मोड पर हैं.

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण हुए भारी बवाल के बाद बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भी पुलिस अलर्ट मोड में हैं. मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने भारत-नेपाल सीमा का दौरा किया. नेपाल की घटना को लेकर मीडिया से कहा कि जिले की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, पुलिसकर्मियों एवं एसएसबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई है.

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नेपाल में सोशल मीडिाय पर प्रतिबंध के विरोध में युवाओं के द्वारा सिरहा, जनकपुर एवं काठमांडू समेत अन्य नेपाली क्षेत्र में किए जा रहे भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीमा पर तैनात एसएसबी की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. नेपाल में तख्तापलट के बाद मधुबनी में खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सशस्त्र बल के जवान हाई अलर्ट मोड पर हैं. एसपी ने कहा कि जयनगर-जनकपुर रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

हाई अलर्ट पर जिले की पुलिस

दूसरी ओर जिले की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. खासकर बॉर्डर से सटे हुए थाने को विशेष निर्देश दिया गया है. स्थिति को देखते हुए जिले के एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना के थाना प्रभारी को फील्ड में गश्ती कर रहे हैं. 

वहीं एसएसबी की ओर से नेपाल से हर आने-जाने वाले रास्ते एवं सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी की जा रही है. 48वीं वाहिनी एसएसबी जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था हमेशा कड़ी रहती है, लेकिन वर्तमान में जो घटनाक्रम चल रहा है उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है. नेपाल से सटे सभी बॉर्डर पर जवानों द्वारा 24 घंटा मुस्तैद होकर हर आने-जाने वालों की चेकिंग कर उनका परिचय पत्र देखा जा रहा है. बॉर्डर पर नेपाल में हो रही गतिविधि को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. बताते चलें कि मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड से लेकर मधवापुर तक तकरीबन 140 किलोमीटर लंबा इंडो-नेपाल बॉर्डर है.

यह भी पढ़ें- बिहार: भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद, बिगड़ते हालात को देख लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget