एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो

शाहरुख की फिल्मों की तरह उनका आलीशान घर मन्नत भी हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. मुंबई में मौजूद यह घर लंबे समय से फैंस के लिए एक अट्रैक्शन पॉइंट रहा है.

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्हें बॉलीवुड का रोमांस किंग भी कहा जाता है. शाहरुख की फिल्मों की तरह उनका आलीशान घर मन्नत भी हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. मुंबई में मौजूद यह घर लंबे समय से फैंस के लिए एक अट्रैक्शन पॉइंट रहा है. शाहरुख खान के घर की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले अक्सर मन्नत के बाहर नजर आते हैं.

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें मन्नत के अंदर का बेडरूम दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक शख्स भी नजर आता है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह राजस्थान का रहने वाला हेल्पर है और मन्नत में काम करता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
 
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर

वीडियो की शुरुआत घर के अंदर मौजूद एक बेडरूम की झलक से होती है. जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, कमरे में एक बड़ा बेड रखा हुआ है. इसके आसपास साइड टेबल, शीशा, लाइटिंग और मार्बल का फर्श नजर आता है. वीडियो बनाने वाला कैमरा धीरे-धीरे कमरे के दूसरे हिस्सों को दिखाता है और इसके बाद एक बड़ी खिड़की की तरफ जाता है. 

खिड़की के पास पहुंचने पर बाहर का समुद्र का नजारा दिखाई देता है. इसी दौरान एक शख्स खिड़की के पास बैठा हुआ नजर आता है. वीडियो में उसे पॉलीथीन या प्लास्टिक शीट लगाने साथ ही उससे जुड़े किसी काम में बिजी देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति राजस्थान का हेल्पर है और शाहरुख खान के घर मन्नत में फिलहाल काम कर रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poojainteriorofficail (@poojainteriorofficail)

मन्नत के बाहर का भी दिखा नजारा

वीडियो में घर के बाहर का सीन दिखाया जाता है. यहां मन्नत के गेट के पास कई लोग नजर आते हैं. आसपास भी लोगों की आवाजाही दिखाई देती है. इसके बाद कैमरा दोबारा मन्नत के बाहर मौजूद लोगों और गेट की तरफ रहता है.  वीडियो में जिस तरह से अंदर के कमरे और बाहर के हिस्से को दिखाया गया है, उसी के आधार पर सोशल मीडिया पर इसे मन्नत का वीडियो बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान या उसके मन्नत में काम करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इस वीडियो के साथ किए जा रहे दावों को सोशल मीडिया दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें -  जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली

वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे फेक वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वीडियो में दिख रहा कमरा शाहरुख खान का नहीं है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह सोच रहा था कि शाहरुख खान के बेडरूम में सोने-चांदी की लाइट और कांच का बेड होगा, लेकिन यहां सब कुछ काफी नॉर्मल नजर आ रहा है.वहीं, एक अन्य यूजर ने वीडियो को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि किसी और के बेडरूम को शाहरुख खान का बताया जा रहा है. कुछ कमेंट्स में वीडियो को फेक और बेकार भी कहा गया है. 

यह भी पढ़ें -  हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget