एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अखिलेश प्रसाद सिंह का बड़ा बयान- 'अगर कांग्रेस बिहार में सिर्फ 4 सीटों पर लड़ी तो...'

Lok Sabha Elections 2024: सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि कांग्रेस को बिहार की 40 लोकसभा सीट में से मात्र चार सीट मिलने वाली है. इसी पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बयान दिया है.

पटना: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने शनिवार (06 जनवरी) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लोकसभा की सीटों पर ‘सम्मानित’ हिस्सा नहीं मिलने की स्थिति में न केवल पार्टी बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित पूरे ‘महागठबंधन’ पर असर पड़ेगा.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया जब उनसे मीडिया के एक वर्ग में जारी उन अटकलों के बारे में पूछा कि पार्टी को राज्य की 40 लोकसभा सीट में से मात्र चार सीट की पेशकश की जाने वाली है. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस केवल चार सीट पर लड़ती है तो जद (यू) सहित पूरे गठबंधन पर असर पड़ेगा. हालांकि हम यह नहीं कह रहे हैं कि हमें नौ दी जाए क्योंकि 2019 में हम उतने पर लड़े थे.’’

मीडिया के एक वर्ग में इस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि जद (यू) ने अपने लिए 17 सीट मांगी हैं जितनी वह 2019 के चुनाव में लड़ी थी और एक को छोड़कर सभी पर सफल हुई थी. जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने कहा, ‘‘हमारे पास 16 सीट हैं. इन पर दावा करने या किसी भ्रम का कोई सवाल ही नहीं है.’’ यह भी कहा है कि कांग्रेस की जो भी मांग हो वह उसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बता दे. उन्होंने कहा कि जद (यू) सीट बंटवारे को लेकर राजद से बातचीत करेगा.

आरजेडी के जीरो और कांग्रस के हैं एक सांसद

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. 2019 में हुए चुनाव में आरजेडी को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली थी. उस वक्त नीतीश कुमार एनडीए के साथ थे. जेडीयू को 16 सीटों पर जीत मिली तो वहीं बीजेपी ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया था. एलजेपी के खाते में 6 सीट गई थी. एक सीट पर जीत कांग्रेस को मिली थी. अब स्थिति उलट हो गई है. इस बार नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं. सीटों के पेंच को लेकर लगातार एनडीए के नेता महागठबंधन पर हमला भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन में ट्रिपल 'N' फैक्टर फंसा रहा सीट बंटवारे में पेंच? रविशंकर प्रसाद ने किया डिकोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget