एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: महागठबंधन में शामिल हो सकती है ये बड़ी पार्टी, क्या तेजस्वी यादव देंगे ग्रीन सिग्नल?

Bihar Assembly Election 2025: एआईएमआईएम के प्रवक्ता आदिल हसन ने कहा कि हमारा मकसद बीजेपी को हराना है. बिहार में एनडीए की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बीच चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने को लेकर उत्सुकता दिखाई है. तेजस्वी यादव के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है.

एआईएमआईएम के प्रवक्ता आदिल हसन ने मंगलवार (27 मई, 2025) को कहा, "हम महागठबंधन के साथ गठबंधन करने में रुचि रखते हैं. हम इसे लेकर बहुत सकारात्मक हैं. हमारी विचारधारा बीजेपी को हराना और बिहार को सशक्त बनाना है."

उन्होंने आगे कहा, "2020 में भी पार्टी ने महागठबंधन से गुजारिश की थी. हमारा मकसद बीजेपी को हराना है. बिहार में एनडीए की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की क्या स्थिति है, यह सर्वविदित है. वर्ष 2014 में बिहार ने एनडीए को 32 सांसद दिए, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद दिए, लेकिन बीजेपी ने बिहार को कुछ नहीं दिया."

'गुजरात में हो रहा सभी कंपनियों का निवेश'

एआईएमआईएम के नेता ने कहा कि सभी कंपनियों का निवेश गुजरात में हो रहा है. बिहार के मजदूर वहां जाकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी ऐसी बैठक अब तक नहीं की है जिसमें बिहार को बीमारू राज्य से बाहर निकालने की बात कर रहे हों. उन्हें बिहार के लिट्टी, लीची, क्रिकेट खिलाड़ी, चायपत्ती की केवल याद आती है.

'आरजेडी तैयार है तो हम साथ आने को तैयार'

एआईएमआईएम के प्रवक्ता ने कहा, "महागठबंधन में आरजेडी बड़ी पार्टी है. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना है. एआईएमआईएम ने कभी मुख्यमंत्री बनने की बात नहीं की है. हमारी मांग केवल सीमांचल को आर्थिक पैकेज और विशेष दर्जे की है. इस पर अगर आरजेडी तैयार है तो हम साथ आने को तैयार हैं."

कई सरकारों को समर्थन देने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर तेलंगाना में एआईएमआईएम को सम्मान दे रही है तो बिहार में भी तेजस्वी यादव को बड़ा दिल दिखाना पड़ेगा. यूपीए में हम साथ रह चुके हैं, तो फिर क्या परेशानी है? उन्होंने यह भी कहा कि जब बड़ा दिल नहीं दिखाएंगे तो दो लोग लड़ेंगे, तीसरे को लाभ होगा. 

यह भी पढ़ें- पटना में रोड शो, एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल का उद्घाटन, PM मोदी के बिहार दौरे की डिटेल्स देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget