एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: बिहार में हंगामा करा रहे RJD के गुंडे? गिरिराज सिंह के आरोपों का मृत्युंजय तिवारी ने दिया ये जवाब

Mrityunjay Tiwari Statement on Giriraj Singh Allegations: मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान काफी निंदनीय है. केंद्र सरकार अपनी कमियों का ठीकड़ा आरजेडी पर मढ़ रही है.

Agnipath Scheme Protest in Bihar: बिहार ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार की नई स्कीम (अग्निपथ योजना) को लेकर युवाओं में आक्रोश है. यही वजह है कि शुक्रवार को तीसरे दिन भारी बवाल देखने को मिला. बिहार, यूपी, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रदर्शन के बाद आज शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का एलान किया है. बिहार में इन सारे बवालों के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने आरजेडी पर ठीकरा फोड़ा है. उनके आरोपों का आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (RJD Mrityunjay Tiwary) ने जवाब दिया और आड़े हाथों लिया.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान काफी निंदनीय है. केंद्र सरकार ने शुरू के दौर से ही जुमलेबाजी की है और युवाओं को ठगने का काम किया है. नौकरी का वादा करके उन्हें नौकरी नहीं दी गई और अब सेना की बहाली में भी परिवर्तन कर दिया गया जिससे पूरे देश के युवा आक्रोशित हैं. केंद्र सरकार अपनी कमियों का ठीकड़ा आरजेडी पर मढ़ रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: PM नरेंद्र मोदी युवाओं के दिल में बसते हैं, बिहार में तीसरे दिन भारी बवाल के बाद बोले शाहनवाज हुसैन

'हम युवाओं के साथ खड़े हैं'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सेना में जाने वाले बच्चे झोपड़ी में रहने वाले होते हैं या फिर गरीबों, किसानों या फिर आम लोगों के होते हैं. चार साल बाद वो आएंगे तो पूंजीपतियों के यहां काम करेंगे या मॉल में चौकीदारी-पहरेदारी और गार्ड का काम करेंगे. ये कहां का न्याय है? इसलिए इस अग्निपथ योजना के खिलाफ जो बेरोजगार नौजवान सड़कों पर हैं उनके साथ तेजस्वी यादव हैं. इसके अलावा महागठबंधन दल के सारे लोग उनके साथ खड़े हैं.

गिरिराज सिंह ने क्या कहा था?

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार में हो रहे बवाल पर कहा था कि ये आरजेडी (RJD) के गुंडों की करतूत है और छात्रों को ढाल बनाया जा रहा है. इसी बयान के बाद आरजेडी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: गोपालगंज में बोलेरो से 15 लोगों को पकड़ा गया, गाड़ी से मिले लाठी-डंडे, तारकिशोर प्रसाद का कार्यक्रम भी रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget