एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: 'अग्‍न‍िपथ स्‍कीम' को तेजस्‍वी यादव ने बताया ठेका प्रथा, लागू करने की वजह बताई

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर अग्‍निपथ स्‍कीम का विरोध किया है. सहरसा, बक्‍सर, नवादा समेत कई जिलों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. आरा में छात्रों ने प्‍लेटफॉर्म पर आग लगा दी.

पटना: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार के अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध (Protest On Agnipath Scheme in Bihar) में गुरुवार को भी बिहार में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, बक्सर, आरा के बाद अब नवादा और जहानाबाद, सहरसा समेत अन्‍य जिलों में भी छात्र रोड पर उतर आए हैं. गुरुवार को सुबह से ही रोड और रेलवे ट्रैक को जाम कर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं,  वहीं दूसरी ओर इन छात्रों को अब राजनीतिक दलों (Political Parties) का भी समर्थन मिलने लगा है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अग्‍न‍िपथ योजना को ठेका प्रथा बताया है.

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट करते हुए कहा है - "अगर देश के सबसे बड़े न्‍योक्‍ता भारतीय रेलवे (Indian Railway) और सेना में नौकरियां ठेके और सिविल सेवा में लेटरिंग के नाम पर दी जाने लगेंगे तो युवा क्या करेंगे? क्या युवा पढ़ाई और चार वर्ष की संविदा नौकरी भविष्य में बीजेपी के पूंजीपति मित्रों के व्यवसायिक ठिकानों की रखवाली के लिए करेंगे? तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- अग्नीपथ योजना के अंतर्गत शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर कम अवधि की अस्थाई सेवा की हुई एक बड़ी आबादी 22 वर्ष की आयु में बेरोजगार हो जाएगी. क्या इससे देश में कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं होगी?

ये भी पढ़ें- Agnipath Scheme Protest Live: उपद्रवियों ने आरा में ट्रैक पर बाइक और स्कूटी रखकर लगा दी आग, नवादा में बाल-बाल बचीं BJP विधायक

भाजपा और संघ पर लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है की ठेकेदारी प्रथा के साथ संविधान प्रदत्त आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है. रेलवे और लेटर एंट्री में ऐसा ही हो रहा है. अग्‍न‍िपथ योजना के तहत भाजपा और संघ अपने अनुषांगिक संगठनों के विचारों एवं घृणा से लैस लोगों को सरकारी खर्च पर ट्रेनिंग दिलाने को आतुर है.

बता दें कि बिहार में अग्‍न‍िपथ स्‍कीम को लेकर बुधवार को मुजफ्फरपुर, आरा, बक्‍सर, बेगूसराय समेत कुछ जिलों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था. गुरुवार को कई जिलों में छात्र रोड पर उतर आए. आरा में छात्रों ने प्‍लेटफॉर्म संख्‍या चार पर बाइक में आग लगा दी, इस दौरान पथराव भी किया. नवादा में उग्र छात्रों ने विधायक की स्‍कॉर्पियो पर हमला कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Scheme Protest: जहानाबाद में उग्र छात्रों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस ने खदेड़ा, आरा और बक्सर में भी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget