एक्सप्लोरर

Agnipath Row: 'अग्निपथ' को लेकर BJP के मंत्री का बड़ा बयान, उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके घर बुलडोजर चलाएं

Bihar Politics: नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विपक्षी दलों के हंगामे के तीन दिन से विधानसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही. विपक्षी दल सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर गुमराह कर रहे हैं.

पटनाः बिहार में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर विपक्ष सड़क से सदन तक हंगामा कर रहा है. इस योजना को वापस लेने समेत कई मांगें और कर रहा है. इस बीच मंगलवार को एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बीजेपी के मंत्री नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने साफ शब्दों में कह दिया कि ये योजना वापस नहीं होगी. बिहार सरकार (Bihar Government) में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि अग्निपथ योजना युवा, छात्रों के हित के लिए है. विपक्षी दल सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर गुमराह कर रहे हैं. यह योजना वापस नहीं होगी.

तीन दिन से नहीं चल पा रही कार्यवाही

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विपक्षी दलों के हंगामे के तीन दिन से विधानसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही. विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है. यह लोग चाहते हैं कि बिहार के युवा बेरोजगार रहें. इन लोगों की पार्टियों का झंडा उठाते रहें. विपक्षी दल युवाओं का जीवन तबाह करने पर तुले हुए हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पटना में जब लगा कन्हैया कुमार मुर्दाबाद का नारा तो हो गया बवाल, मारपीट हुई, देशद्रोही बताकर शुरू किया हंगामा

विपक्षी दलों की मांग है कि हिंसा-प्रदर्शन में शामिल जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया उनको रिहा किया जाए. जिन पर एफआईआर दर्ज हुई है उसको वापस लिया जाए. इस पर नीरज बबलू ने कहा कि यह तो पुलिस पर निर्भर करता है कि रिहा किया जाएगा या नहीं, या दर्ज एफआईआर वापस होगी या नहीं. किसी दोषी को बख्शा न जाए.

बुलडोजर चलना चाहिए: नीरज बबलू

नीरज बबलू ने कहा कि बिहार में जिन उपद्रवियों ने हिंसा में पब्लिक-सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उन उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए. जिन संपत्तियों को नुकसान पहुंचा उनकी भरपाई का पैसा भी उपद्रवियों से वसूलना चाहिए. बिहार में भी यूपी की तरह काम होना चाहिए. जिस तरह यूपी में उपद्रवियों से निपटा जाता है. बिहार में वैसा ही होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: बीजेपी ने कहा- RJD मतलब 'रेल जलाओ पार्टी', MLA, MP, IPS, IAS, मुखिया, सिपाही भी 'अग्निवीर' बनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget