एक्सप्लोरर

Agnipath Row: नवादा में छात्रों के साथ कोचिंग संचालक भी कर रहे थे पथराव, 48 नामजद सहित चार संचालकों पर भी FIR

अग्निपथ स्कीम के विरोध में 16 जून को नवादा में जमकर उपद्रव हुआ था. सड़क जाम, आगजनी, तोड़फोड़, जैसी वारदातें हुई थी. इसी के आलोक में सीओ शिवशंकर राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

नवादा : अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के विरोध में नवादा में हुए उपद्रव में कोचिंग संचालक भी शामिल थे. प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर कोचिंग संचालक भी पुलिस प्रशासन पर रोड़ेबाजी कर रहे थे. सीओ द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इसका जिक्र है. वीडियोग्राफी और स्थानीय लोगों की पहचान पर शहर के तीन नंबर रेलवे गुमटी के पास सड़क जाम और पथराव में शामिल कोचिंग संचालकों को चिन्हित किया गया है, जिसमें शहर के नवीन नगर मोहल्ले में मैथ क्लास नामक कोचिंग चलाने वाले नरेश कुमार, गौरव कंपीटीशन सेंटर के संचालक गौरव कुमार, आकाश बैंकिंग के संचालक मुकुंद कुमार उर्फ मंकुर और निराला सर इंग्लिश क्लास का नाम शामिल है. इनके अलावा नौ और लोगों की पहचान की गई है. फिलहाल ये सभी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

दरअसल, अग्निपथ स्कीम के विरोध में 16 जून को नवादा शहर में जमकर उपद्रव हुआ था. सड़क जाम, आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस व ट्रेन पर हमला, निजी वाहनों में तोड़फोड़, बीजेपी कार्यालय में आगजनी व तोड़फोड़, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी पर हमला जैसी वारदातें हुई थी. इसी के आलोक में सीओ शिवशंकर राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें 48 लोगों को नामजद और पांच सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार सरकार के अफसरों की अब लगेगी 'क्‍लास', ऑक्सफोर्ड-हार्वर्ड समेत दुनिया भर में प्रतिष्ठित विवि के प्रोफेसर देंगे टिप्‍स

अबतक 35 गिरफ्तार, 13 नामजद अभी भी फरार

उपद्रव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है, जबकि अभी 13 नामजद पुलिस की पकड़ से दूर हैं. पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी है. साथ ही वीडियो और फोटो के जरिए अज्ञातों की पहचान की जा रही है.

कोचिंग संघ ने की जांच की मांग

नवादा जिला कोचिंग संघ के अध्यक्ष नितेश कपूर ने कहा कि प्राथमिकी में चार कोचिंग संचालकों का नाम दिया गया है, जो सरासर गलत है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और निर्दोष संचालकों का नाम प्राथमिकी से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस बेवजह कोचिंग संचालकों को परेशान कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अग्निपथ' पर बंटा विपक्ष! मार्च में RJD-वामदल मौजूद, कांग्रेस गायब, पढ़ें तेजस्वी यादव ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget