एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने के बाद श्रेयशी सिंह ने कहा- ' आत्मनिर्भर बिहार का बन सकती हूं चेहरा '

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बीजेपी को चुनने का बड़ा मकसद ये था कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का जो सपना है, जो मुहिम है उसको मैं बिहार में आगे बढ़ाना चाहती हूं

पटना: विश्व भर में भारत का नाम रौशन करने वाली भारतीय शूटर श्रेयशी सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले उनके और उनकी मां पुतुल सिंह के आरजेडी में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन चर्चाओं को दरकिनार कर श्रेयशी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ले ली. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्रेयशी बांका के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र या फिर जमुई के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं.

इस संबंध में श्रेयसी सिंह ने कहा कि बीजेपी को चुनने का बड़ा मकसद ये था कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का जो सपना है, जो मुहिम है, उसको मैं बिहार में आगे बढ़ाना चाहती हूं और मुझे लगता है कि मैं आत्मनिर्भर बिहार का चेहरा बन सकती हूं. मैं युवाओं से भी अपील करती हूं कि वो हमारे साथ खड़े हों.

उन्होंने कहा कि जब बात चुनाव की आती है तो बात विकास की होती है. लेकिन मैं ऐसा विकास चाहती हूं जिसमें हमारे युवा वर्ग को अपने राज्य को छोड़कर बाहर न जाना पड़े नौकरी की तलाश में. मैं चाहती हूं कि वो यहीं रहकर सम्मान से अपनी जिंदगी जिएं. दूसरा चीज जिसपर मैं काम करना चाहती हूं वो ये है कि हेल्थ सिस्टम को इम्प्रूव करना बेहद जरूरी है और इन सभी मुहिम में मैं प्रधानमंत्री जी के साथ हूं.

श्रेयशी ने कहा कि मैं खेल जगत से आती हूं और आजतक खेल का प्रतिनिधित्व करती रही हूं. मैं चाहूंगी कि बिहार से और भी बच्चे मेरी तरह अलग-अलग स्पोर्ट्स में आगे आएं और जितना हो सकेगा मैं जिला और विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करूंगी. चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने कोई घोषणा नहीं की है, ऐसे में मुझे घोषणा का इंतजार है. मैं पार्टी के साथ हूं और पार्टी का गठजोड़ जिसके साथ रहेगा मैं उसके साथ रहूंगी. एलजेपी के अलग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी सभी के लिए शुभकामनाएं हैं, जो भी बिहार का विकास चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget