एक्सप्लोरर

आरा की बेटी के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद, पेट का ऑपरेशन कराकर दी नई जिंदगी

चुलबुल की तकलीफ को देखते हुए उसकी बहन नेहा ने ट्वीट कर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई.

आरा: कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बिहार के आरा की रहने वाली एक छात्रा और उसके परिवार के लिए भी भगवान बन गए हैं. लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद आज भी तमाम जरूरतमंदों के लिए सोनू सूद और उनकी टीम काम कर रही है. लोग उनसे ट्विटर पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और वो भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं.

2 साल से पेट की बीमारी से पीड़ित थी चुलबुल

ताजा मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में करमन टोला का है, जहां के रहने वाले उमाशंकर सहाय की बेटी दिव्या सहाय उर्फ चुलबुल लगभग 2 साल से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. उचित समय पर इलाज नहीं होने के कारण चुलबुल की बीमारी कैंसर जैसे लाइलाज रोग का रूप धारण कर लेती. दरअसल 31 मार्च को दिल्ली एम्स में चुलबुल का ऑपरेशन होने वाला था, लेकिन मार्च में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद उसका ऑपरेशन स्थगित हो गया. ऐसी विकट परिस्थिति में चुलबुल की बीमारी और बढ़ गई और दिन-रात वो पेट दर्द से कराहने लगी.

चुलबुल की बहन ने ट्वीट कर लगाई गुहार

चुलबुल की तकलीफ को देखते हुए उसकी बहन नेहा ने ट्वीट कर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई. नेहा ने ट्वीट में लिखा कि "सोनू सर, कृप्या मेरी मदद कीजिये. मेरी बहन का ऑपरेशन कराना बहुत जरूरी है. ऑपरेशन के लिए दिल्ली एम्स में तारीख मिली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण समय पर ऑपरेशन नहीं हो पाया. कृप्या आप दिल्ली एम्स में ऑपरेशन के लिए नया डेट दिला दीजिये. और कुछ नहीं चाहिए. मेरी बहन बहुत दर्द में है. सर्जरी की जरूरत है, नहीं तो उसे कैंसर हो जायेगा. प्लीज सर हेल्प मी."

सोनू सूद ने दिया यह जवाब

नेहा के ट्ववीट पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लिखा कि "आपकी बहन हमारी बहन. उनका हॉस्पिटल में इंतजाम करवा दिया गया है. उन्हें ठीक करवाने का जिम्मा मेरा." सोनू के इस ट्वीट से पूरे परिवार में उम्मीद की एक नई किरण जगी. आखिरकार सोनू सूद की पहल पर ऋषिकेश एम्स में दिव्या सहाय का ऑपरेशन संभव हो सका, जिससे उसकी जान बच पाई.

सोनू सूद का पूरे परिवार ने किया शुक्रिया अदा

चुलबुल की जान बचाने के लिए उसके परिवार वाले सोनू सूद और उनकी टीम का सुक्रिया अदा कर रहे हैं. नेहा ने सोनू सूद के ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उसने सोनू सूद को मदद के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जब दिल्ली एम्स में तारीख नहीं मिल पाने की वजह से और एम्स का चक्कर लगाते-लगाते थक जाने के बाद पूरा परिवार परेशान था. ऐसी स्थिति में हमने आप से मदद मांगी और आप ने हमारी पूरी मदद की, जिससे हमारी बहन की सफल सर्जरी हो सकी. नेहा ने ऋषिकेश एम्स के सभी डॉक्टर और स्टाफ के व्यवहार की भी तारीफ की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget