एक्सप्लोरर

वन संसाधनों पर अधिकार के लिए कैमूर मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, सरकारी दफ्तरों में की तोड़फोड़

प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के सारे कागजातों को बाहर फेंक दिया, जिससे काफी क्षति हुई है. इनकी संख्या हजारों में बताई जा रही है.

कैमूर: जिले के अधौरा प्रखंड में कैमूर मुक्ति मोर्चा की ओर से जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए किए जा रहे दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव किया गया. प्रदर्शनकारियों ने अंचल कार्यालय और अधौरा थाना में बाहर से किया तालाबंदी कर वन विभाग के आईबी और पुलिस बैरक पर जमकर पत्थरबाजी की. इस घटना 10 पुलिसकर्मी सहित कुल 13 लोग घायल हुए हैं.

जंगल की जमीन के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के सारे कागजातों को बाहर फेंक दिए हैं, जिससे काफी क्षति हुई है. इनकी संख्या हजारों में बताई जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कैमूर एसपी, डीएफओ, एएसपी अभियान और डीएसपी भभुआ सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. जिसके बाद किसी तरह मामले को काबू किया गया. वनवासी मुख्य रूप से जंगल की जमीनों पर अपना अधिकार चाह रहे थे.

अचानक लोगों ने शुरू कर दिया तोड़फोड़

इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कैमूर जिले के पहाड़ी पर स्थित अधौरा प्रखंड में एक एनजीओ कैमूर मुक्ति मोर्चा द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था. स्थिति पर नजर रखने के लिए एएसपी अभियान को पहले ही भेजा जा चुका था. धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन अचानक से हजारों की संख्या में भीड़ पहुंचा जो तोड़फोड़ और पथराव करने लगा.

7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि भीड़ की ओर से थाने में तालाबंदी की गई. वन विभाग के आईबी और महिला पुलिस के बैरक पर पत्थरबाजी की गई. काफी नुकसान पहुंचा है यह लोग पौधारोपण के दिन भी हंगामा करने का प्रयास किए थे लेकिन प्रशासन के समझाने पर भी मामला शांत हो पाया था. पुलिस की तत्परता से बहुत बड़ी घटना होने से बची है. फिर भी हमारे 10 पुलिस के जवान घायल हुए हैं और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उधर से भी 2 लोग घायल हैं. फिलहाल 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 14 लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget