एक्सप्लोरर

ठेंगे पर CM नीतीश का आदेश! केके पाठक का VIDEO वायरल, स्कूल की नई टाइमिंग अब ये होगी

KK Pathak News: स्कूल की पढ़ाई 3:30 बजे के बजाय अब 4 बजे खत्म होगी और 4 बजे के बाद 5:00 बजे तक दक्ष एवं विशेष कक्षा होंगे. 5 बजे के बाद ही छुट्टी दी जाएगी.

पटनाबिहार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ इसके अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं. ऐसा लग रहा है कि केके पाठक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के आदेश को मानने से इनकार कर दिया है. केके पाठक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें वो मीटिंग के साथ सख्त निर्देश देते दिख रहे हैं.

दरअसल विधानसभा में बीते मंगलवार (20 फरवरी) को विपक्ष ने स्कूल की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया था. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा था कि हमने तो पहले भी कहा है कि स्कूल का समय सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक नहीं बल्कि पहले की तरह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक होना चाहिए. सीएम ने कहा था कि वह इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे.

पढ़ाई का समय बदला, स्कूल 9 से 5 बजे तक ही खुलेंगे

सदन में मुख्यमंत्री के बोलने के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया कि स्कूल की टाइमिंग 10 बजे से 4 बजे तक होगी. हालांकि चौंकाने वाली बात है कि केके पाठक ने स्कूल खोलने और बंद करने का समय 9 बजे से 5 बजे तक ही रखा है.

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं केके पाठक?

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केके पाठक साफ तौर से कह रहे हैं कि स्कूल की जो टाइमिंग पहले थी उसमें बदलाव तो किया गया है, पहले साढ़े नौ बजे से पहले घंटी लगती थी और साढ़े तीन बजे खत्म होती थी अब 10 बजे घंटी लगेगी लेकिन स्कूल के खोलने और चेतना सत्र में व्यायाम प्रार्थना आदि 9 से 10 बजे तक होगा. 9 बजे तक सभी शिक्षक और छात्रों को स्कूल में आना अनिवार्य है. स्कूल की पढ़ाई 3:30 बजे के बजाय अब 4 बजे खत्म होगी और 4 बजे के बाद 5:00 बजे तक दक्ष एवं विशेष कक्षा होंगे. 5 बजे के बाद ही छुट्टी दी जाएगी. मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. 

यह भी पढ़ें- विधानसभा में भड़के सीएम नीतीश कुमार, 'अपना जिंदाबाद का नारा लगाते रहिए, अगली बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget