एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में अपहृत आदर्श का मिला शव, लाश पर फेंका गया था तेजाब, बच्चे का मौसा ही निकाला अपहरणकर्ता 

Sitamarhi News: मामला परसौनी थाना का है. पुलिस ने अपहरणकर्ता में मिश्री साह, उसके भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वही, पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है.

सीतामढ़ी: जिले के के परसौनी थाना के परसौनी बाजार से अपहृत बालक का शव पुलिस ने बरामद (Sitamarhi News) कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि स्कूली छात्र आदर्श कुमार का पहले अपहरण किया गया था, फिर उसकी हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. अपहरणकर्ता  के द्वारा बालक के शव को तेजाब से जलाने की कोशिश भी की गई, जिससे शव का शिनाख्त नहीं किया जा सके. साजिशकर्ता आदर्श का मौसा ही निकला. वहीं, इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

हत्यारा समेत पांच गिरफ्तार 

इस मामले को लेकर पुलिस ने अपहरण कर हत्या के आरोप में मिश्री साह, उसके भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बच्चे के शव को शिवहर जिला के बागमती नदी पर बने डुब्बा पुल के समीप झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जहां से पुलिस ने बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. आदर्श राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए घर से निकला था. आदर्श जब घर वापस नही लौटा तो परिवार वालों में खलबली मच गई. इस मामले को लेकर आदर्श की मां ने परसौनी थाने में एक मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तब परिवार वालों के होश उड़ ही गए.

साजिशकर्ता का पुलिस ने किया खुलासा

आठ साल के बच्चे के मौसा ने इस पूरे किडनैपिंग की साजिश रची थी और उसके इस नापाक काम में स्कूल वैन के ड्राइवर ने उसकी मदद की थी. स्कूल बैन के ड्राइवर पिंकू उपाध्याय ने बच्चे को अगवा कर उसे उसके मौसा को सौंप दिया था. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मिश्री साह ने इस घटना को अंजाम इसलिए दिया कि उसे शक था, उसकी पत्नी का नाजायज संबध आदर्श के पिता यानी उसके साढू के साथ है. मिश्री साह आदर्श का मौसा है. पुलिस ने इस मामले में मिश्री साह के अलावा मंटू लाल साह, रीगा के रामपुर निवासी राम बालक साह, पुनौरा निवासी जयलाल साह और स्कूल वैन के चालक पिंकू उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. सीतामढ़ी के बेलसंड के एसडीपीओ सोनल कुमारी ने मामले की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: केके पाठक को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने समझाया, कहा- असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल पर समीक्षा कर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget