एक्सप्लोरर

हादसाः बांका में तीन लोगों की डूबने से हुई मौत, मरने वालों में दो बच्चियां और एक युवक शामिल

पहली घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बड़ी महिसौथा की है. यहां तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चियां डूब गईं. वहीं, दूसरी घटना बौसी प्रखंड के झपनियां गांव की है. यहां भी नहाने के दौरान एक युवक डूब गया.

बांका: जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चियां और एक युवक शामिल है. पहली घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बड़ी महिसौथा गांव की है. यहां तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चियां डूब गईं. वहीं, दूसरी घटना बौसी प्रखंड के झपनियां गांव की है जहां नहाने के क्रम में एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई.

महिसौथा निवासी पप्पू साह धान की खेती करने के लिए गांव के पश्चिम बहियार गए हुए थे. दोपहर में पप्पू साह की पत्नी बिजली देवी ने बेटी करिश्मा कुमारी को नाश्ता लेकर बहियार भेज दिया. इधर करिश्मा अपनी सहेली वर्षा कुमारी को लेकर पिता को नाश्ता पहुंचाने बहियार चली गई. लौटने के क्रम में गर्मी के कारण दोनों सहेलियां वेदानंद तालाब में स्नान करने लगीं. नहाने के क्रम में करिश्मा डूबने लगी यह देख बचाने पहुंची वर्षा भी करिश्मा के साथ डूब गई.

पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को भेजा सदर अस्पताल

दोनों को डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद बहियार में काम कर रहे अन्य किसान दौड़कर पहुंचे. दो घंटे तक मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना सीओ और थाने को दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है. हल्का कर्मचारी से जांच रिपोर्ट तैयार कर आपदा से मिलने वाली लाभ की अनुशंसा की जा रही है. पप्पू साह के पांच संतानों में करिश्मा तीसरे नंबर पर थी जिसकी उम्र दस वर्ष थी. वहीं गुड्डू साह की दो पुत्री में वर्षा कुमारी सबसे बड़ी थी और वह नौ साल की थी.

झपनियां गांव में भी नहाने के दौरान युवक डूबा

वहीं, दूसरी घटना जिले के बौसी प्रखंड के झपनियां गांव की है जहां शनिवार दोपहर में तालाब में स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया. युवक की पहचान 18 वर्षीय गिरधारी यादव के रूप में की गई है. युवक गांव के समीप तालाब में स्नान करने गया था. इसी क्रम में डूबकर मौत हो गई है.

स्थानीय लोगों ने युवक को तालाब से निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर रुपम कुमारी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. बौंसी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. घटना के बाद पिता ज्योतिष यादव, मां और छोटे भाई भोली कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है.

(बांका से कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें-

पटनाः बिहटा में डकैती के दौरान वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पत्नी को कमरे में कर दिया था बंद

बिहारः CM नीतीश कुमार ने पुराने दिनों को किया याद, 17 साल बाद बताई 2004 में क्यों टूटा था दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget