एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: क्या नीतीश कुमार की पकड़ JDU पर कमजोर हो चुकी है? सर्वे में RJD समर्थकों ने चौंकाया

Abp CVoter Survey on Nitish Kumar: नीतीश कुमार की पार्टी में चल रही हलचल के बीच एबीपी के लिए सीवोटर ने त्वरित सर्वे कराया है. यह सर्वे बिहार के वोटरों के बीच किया गया है.

Bihar News: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लंबे समय से बिहार के सीएम की कुर्सी पर आसीन हैं. वो बीजेपी के साथ भी रहे. फिलहाल आरजेडी के साथ महागठबंधन सरकार की कमान संभाल रहे हैं. लेकिन इस बीच उनकी खुद की पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलें हैं तो वहीं नीतीश कुमान ने आनन-फानन में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. क्या नीतीश का अपनी पार्टी पर पकड़ कमजोर हो रहा है? आइए जानते हैं क्या कहते हैं एबीपी के लिए सीवोटर द्वारा कराए गए त्वरित सर्वे के नतीजे.

बिहार की जनता के बीच कराए गए सर्वे में 52 फीसदी ने माना कि नीतीश कुमार की अपनी पार्टी पर पकड़ ढीली पड़ गई है. जबकि 37 फीसदी को ऐसा नहीं लगता. वहीं 11 फीसदी लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया.

क्या लगता है नीतीश की पकड़ अपनी पार्टी पर कमजोर हो चुकी है  ?
 हां-52 फीसदी
नहीं-37 फीसदी
पता नहीं-11 फीसदी

बिहार में तीन प्रमुख पार्टियां बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू हैं. इन पार्टियों के समर्थक नीतीश कुमार के बारे में क्या राय रखते हैं. बीजेपी की बात करें तो इसके 73 फीसदी समर्थकों को लगता है नीतीश का जेडीयू पर पकड़ कमजोर हो रहा है, जबकि 16 फीसदी को ऐसा नहीं लगता. वहीं 11 फीसदी ने 'पता नहीं' में जवाब दिया. वहीं महागठबंधन की सहयोगी आरजेडी के 43 फीसदी समर्थक मानते हैं कि नीतीश कुमार की अपनी पार्टी पर कमान ढीला पड़ने लगा है जबकि 51 फीसदी को ऐसा नहीं लगता, वहीं छह फीसदी ने 'पता नहीं' में जवाब दिया. अब खुद नीतीश की पार्टी के समर्थक क्या बोलते हैं? जेडीयू के 39 फीसदी समर्थकों का कहना है कि नीतीश की पार्टी पर पकड़ ढीली हो रही है, जबकि 49 फीसदी ने इसका जवाब नहीं में दिया और वहीं 12 फीसदी का जवाब 'पता नहीं' था. 

(Disclaimer: नीतीश कुमार की पार्टी में हलचल मची हुई है क्योंकि बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के सूत्रधार रहे ललन सिंह के ही इस्तीफे की अटकलें हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अपना मन बदल रहे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार को लेकर एबीपी के लिए सीवोटर ने त्वरित सर्वे कराया है. यह सर्वे बिहार के 2000 से अधिक वोटरों के बीच कराया गया है.)

ये भी पढ़ें-  Bihar Politics: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले- 'CM नीतीश कुमार जो भी करते हैं वो...'

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget