एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में अभी ठंड की शुरुआत... जल्द निकालना होगा कंबल, आज 15 जिलों में रहेगा घना कुहासा

Bihar Weather Today: बिहार में दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. राज्य के कई जिलों में अभी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.

Bihar Weather Alert Today 21 November 2024: प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है. हालांकि यह अभी शुरुआत है, लेकिन कुछ दिनों में कंबल वाली ठंड पड़ने लगेगी. राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में अभी तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं है लेकिन उत्तर बिहार के कई जिलों का न्यूनतम तापमान कम हुआ है. इसकी मुख्य वजह है कि राज्य में पुरवा हवा की एंट्री हो चुकी है. इसके चलते ठंड बढ़ती जा रही है.

पटना मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के बाद राज्य में धीरे-धीरे ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी. दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. अभी ठंड का असर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों जगहों पर देखा जा रहा है, लेकिन कोहरे का असर उत्तर बिहार में ज्यादा देखने को मिल रहा है. 

बिहार के 15 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विभाग की ओर से आज (गुरुवार) उत्तर बिहार के लगभग 15 जिलों में मध्यम स्तर के कोहरे की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, अररिया और कटिहार शामिल हैं. इनके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी हल्के स्तर का कोहरा और सुबह के समय धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है.

औरंगाबाद में 13.9 डिग्री तक आया न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से बीते बुधवार (20 नवंबर) को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया है. इसके अलावा उत्तर बिहार के कई जिलों और दक्षिण बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. हालांकि पटना में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पटना का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

राज्य में सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 31 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होंगे. हालांकि जल्द ही तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के नवादा में देर रात मचा हड़कंप, 42 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget