एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के नवादा में देर रात मचा हड़कंप, 42 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें मामला

Nawada 42 People Arrested: नवादा के प्रजातंत्र चौक, सद्भावना चौक, वारिसलीगंज मोड़ आदि जगहों को चिह्नित कर रात में विशेष अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की है.

Nawada News: बिहार के नवादा में बुधवार (20 नवंबर) की रात पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब रात में पुलिस सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. नवादा के एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर अचानक सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस उतरी और जांच शुरू कर दी गई. इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 42 लोग पकड़े जो लूट, चोरी, अपहरण और अन्य मामलों में फरार चल रहे थे.

रात दस बजे चला गया विशेष अभियान

वाहन चेकिंग के दौरान तीन लाख 88 हजार रुपये का फाइन भी काटा गया. अचानक बड़ी संख्या में सड़क पर इस तरह पुलिस को देख स्थानीय लोग भी सकते में आ गए. नवादा एसपी अभिनव धीमान की ओर से यह जानकारी दी गई कि रात 10 बजे पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया. जांच के क्रम में फरार चल रहे 42 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है. उधर एक साथ 42 लोगों की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

नवादा के ट्रैफिक प्रभारी ने क्या कहा?

नवादा के ट्रैफिक प्रभारी जय नंदन कुमार ने कहा कि अधिकारियों के आदेश पर विशेष जांच की गई है. कोई शराब आदि और कोई गैर कानूनी चीज इधर-उधर ना ले जाए, इन सबको देखते हुए चेकिंग की गई है. बड़ी गाड़ियों की जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर चालान भी काटा गया है.

...और पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बता दें कि जिले के सबसे बड़े चौक प्रजातंत्र चौक, सद्भावना चौक, वारिसलीगंज मोड़ आदि जगहों को चिह्नित कर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. शहर में अपराध पर कैसे कंट्रोल किया जाए इसको लेकर वरीय पदाधिकारी लगे हुए हैं. छोटी-मोटी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जहानाबाद CDPO कार्यालय में नोट गिनते सुपरवाइजर का वीडियो वायरल, घूस लेने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Rajasthan: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
राजस्थान: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget