एक्सप्लोरर

Watch: आइए न हमरा बिहार में, दे देंगे मास्केट राइफल ढाई लाख में... समस्तीपुर में खुलेआम मिल रहा हथियार

Social Media Viral Video Samastipur Bihar: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो मोहिउद्दीननगर के दियारा इलाके का बताया जा रहा है. तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अवैध हथियारों की खरीद बिक्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मोहिउद्दीननगर के दियारा इलाके का बताया जा रहा है. मास्केट रायफल ढाई लाख रुपये में और देसी राइफल एक लाख 10 हजार रुपये में बेची जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने दियारा इलाके में छानबीन करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच में जुटी है.

वायरल वीडियो में मोबाइल की रोशनी में बातचीत की जा रही है. गंगा नदी के किनारे दियारा का इलाका है. बेचने वाला शख्स बता रहा है कि एक सरकारी मास्केट में लगातार एक के बाद एक सात फायर कर सकते हैं. वहीं दूसरा देसी राइफल है. सरकारी मास्केट की कीमत ढाई लाख रुपये है तो वहीं देसी राइफल की कीमत एक लाख दस हजार रखी गई है.

पुलिस ने की जांच

बीते रविवार को ही मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के सरकारी मोबाइल पर वह वीडियो मिला. इसको लेकर आठ जनवरी को 196/22 मामला दर्ज किया गया. इसके बाद दारोगा नरेश प्रसाद यादव, प्रियंका कुमारी, अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जांच और सत्यापन के लिए गांव पहुंचे.

पुलिस को पता चला कि अवैध हथियार का कारोबार और राइफल लहराने का वीडियो विशनपुर बेड़ी गांव का है. पुलिस महाल चौकीदार के साथ विशनपुर बेड़ी टोला के मटिऔर पहुंची. महाल चौकीदार सियालाल पासवान और ग्रामीणें ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार का कारोबार और राइफल लहरा रहा शख्स त्रिवेणी सिंह का पुत्र सुरज कुमार, दिनेश राय का पुत्र श्रवण कुमार और स्व. पवित्र राय का पुत्र विजय कुमार है.

बताया गया कि सभी दियारा क्षेत्र में अवैध हथियार के कारोबार में जुटे रहते हैं. पुलिस जब तीनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने उनके घर पहुंची तो तीनों फरार पाए गए. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है. जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: दरोगा जी हो... हाजत में गाना गाने वाले की तो किस्मत खुल गई, रानू मंडल और कच्चा बदाम की तरह आने लगे ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget