एक्सप्लोरर

Video: ATM में महिला से ठगी का वीडियो वायरल, मदद के नाम पर बदला डेबिट कार्ड, आप भी हो जाएं सतर्क

बिहार के गयाजी में एटीएम से पैसे निकालते समय एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की गई. सीसीटीवी में कैद वीडियो वायरल होने पर ठग ने पैसे लौटा दिए. देखें वीडियो.

ATM Fraud Video Viral: भोलीभाली जनता को ठगने के लिए ठग रोज नए-नए तरीके अपनाते हैं. कोई ऑनलाइन तो कोई मदद के नाम पर लोगों को ठग रहा है. ताजा हैरान कर देने वाला मामला बिहार का है. यहां गयाजी में एक एटीएम से पैसा निकासी के दौरान ठगों ने महिला का डेबिट कार्ड बदल लिया. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज में नज़र आया कि एक महिला एटीएम से पैसे निकाल रही थी. जबकि उसके पीछे खड़ा एक युवक मदद कर रहा था. महिला ने इस दौरान कई बार डेबिट कार्ड एटीएम में डाला, लेकिन वह निकासी नहीं कर सकी. इसके बाद पीछे खड़े युवक ने महिला की मदद करते करते डेबिट कार्ड अपने हाथ में लिया और मौका पाकर फिर अपनी जेब से कुछ डेबिट कार्ड निकाले और फिर एक डेबिट कार्ड से युवक ने महिला का डेबिट कार्ड बदल लिया. फिर बदला हुआ कार्ड एटीएम में लगाकर वहां से निकल लिया.

युवक ने डेबिट कार्ड से निकाल लिए पैसे

वीडियो में दिख रहा है कि महिला भी कई कोशिशों के बाद एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाई तो वह भी वहां से चली गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने महिला का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके कुछ पैसे निकाल लिए. इसके बाद महिला ने ठगी की सूचना थाने में दी. 

वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने लौटाए पैसे

बड़ी बात यह है कि इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो ठगी करने वाले युवक ने महिला से मिलकर उसके डेबिट कार्ड से निकाले गए पैसे वापस कर दिए. इसके बाद महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस ने खुद से केस दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है. 

एबीपी न्यूज़ आपसे अपील करता है कि आप अपने बैंक कार्ड्स संभाल कर रखें और एटीएम जाते वक्त सतर्कता बरतें, वरना आप भी किसी दिन बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget