एक्सप्लोरर

बिहार में कोरोना का कहर, 90 और लोगों की मौत, 15,126 संक्रमण के नये मामले सामने आए

बिहार में कोरोना से हालात लगातार चिंताजनक बने हुये हैं. यहां बीते 24 घंटों में 90 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 15 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 90 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या गुरुवार को 3,077 हो गई, जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,53,803 हो गयी.

90 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 90 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 29, मुजफ्फरपुर में नौ, भागलपुर में आठ, दरभंगा एवं नालंदा में छह-छह, मधुबनी में पांच, मुंगेर एवं सीतामढ़ी में तीन-तीन, अररिया, बांका, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण एवं सारण में दो-दो तथा अरवल, भोजपुर, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई.

संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा 3077 तक पहुंचा

इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,077 हो गयी है. बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्नन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 15,126 नए मामले सामने आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 3,665 मामले सामने आए हैं.

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 5,53,803 हो गयी है जिनमें से 4,35,574 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 13,364 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,15,151 है.

ये भी पढ़ें.

बिहार: दवा की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर चला प्रशासन का डंडा, ASDM ने जब्त किए कागजात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget