एक्सप्लोरर

68th BPSC Update: गलत जवाब पर कितने अंक कटेंगे? आयोग की बैठक में आज निगेटिव मार्किंग पर लगेगी मुहर

Syllabus of 68th BPSC: 68वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए सारे शेड्यूल बन चुके हैं. 68वीं बीपीएससी की परीक्षा फरवरी महीने में होगी. जानिए क्या कुछ तैयारी की जा रही है.

पटना: 68वीं बीपीएससी परीक्षा में इस बार से काफी कुछ बदलाव किया जा रहा है. आयोग की ओर से इस संबंध में पहले भी जानकारी दी गई है. आज शुक्रवार को एक बार फिर आयोग की बैठक होने वाली है जिसमें निगेटिव मार्किंग का प्रारूप क्या होगा, कितना होगा इस पर मुहर लगने वाली है. 68वीं बीपीएससी की परीक्षा (6th BPSC Exam) फरवरी महीने में होगी. बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 68वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए सारे शेड्यूल बन चुके हैं. हर हाल में फरवरी में परीक्षा ले ली जाएगी.

अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 68वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए पहले ही विज्ञापन में निगेटिव मार्किंग की जानकारी दे दी गई है. इसके लिए हम लोगों ने परीक्षार्थियों से राय भी ली थी. शुक्रवार को आयोग की बैठक होगी जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि कितने प्रश्न पर निगेटिव मार्क्स होंगे. इस चीज को बैठक में क्लियर किया जाएगा. इसके बाद फाइनल मुहर लगेगी.

अभी चार गलत प्रश्नों पर निगेटिव मार्किंग की तैयारी

निगेटिव मार्किंग को लेकर परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक चार प्रश्न पर निगेटिव मार्किंग की तैयारी चल रही है. यानी चार गलत उत्तर देने पर एक सही वाले का अंक कटेगा. हालांकि क्या कुछ बदलेगा और क्या तय होगा यह सब बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. जो भी बदलाव होगा उस पर आयोग निर्णय लेगा. 

परीक्षा केंद्रों पर भी जबरदस्त होगी सुरक्षा

अमरेंद्र कुमार ने कहा कि 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान होगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था, अत्यधिक पुलिस फोर्स की व्यवस्था, परीक्षा में पारदर्शिता लाने की कोशिश होगी. उन्होंने 67वीं बीपीएससी की मेंस की परीक्षा के बारे में बताया कि उसका शेड्यूल भी बन गया है, लेकिन अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है. हम लोग 67वीं बीपीएससी मेंस की परीक्षा भी लेंगे.

67वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट के बाद गलत प्रश्नों को लेकर बवाल हो रहा है. इस पर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी नौ प्रश्नों में बदलाव की बात कर रहे हैं जबकि दो-तीन प्रश्न सभी परीक्षाओं में ऐसे होते हैं. यह बहुत बड़ी भूल नहीं है. वैसे इस पूरे मामले पर बीपीएससी के चेयरमैन ही निर्णय लेंगे. अभी इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है.

मई 2022 में हुई 67वीं बीपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक के मामले पर कहा कि कोई भी अधिकारी नहीं चाहता है कि ऐसी घटना हो. क्या ऐसी घटना करवा कर कोई भी परीक्षा रद्द करवाना चाहेगा? उन्होंने कहा कि जो कोई ऐसी गलती करेगा उसे यह सोचना चाहिए कि आयोग कभी भी गलत को बर्दाश्त नहीं करेगा. अभ्यर्थियों के भविष्य को बर्बाद नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Sarkari Naukri: CTET और BTET वाले ध्यान दें! शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने बताया अभी कितना लगेगा वक्त

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget