एक्सप्लोरर

Bihar Sarkari Naukri: CTET और BTET वाले ध्यान दें! शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने बताया अभी कितना लगेगा वक्त

Bihar CTET BTET Delay: शिक्षा मंत्री ने कहा कि दस लाख नियुक्ति होनी है और एक चौथाई शिक्षा विभाग से होनी है. बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भ्रम पैदा कर रहा है.

पटना: सीटीईटी (CTET) और बीटीईटी (BTET) पास शिक्षक अभ्यर्थी लगातार सातवें चरण की बहाली की मांग कर रहे हैं. वे लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Education Minister Professor Chandrashekhar) का बयान आया जो सीटीईटी और बीटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. शिक्षा मंत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भ्रम पैदा कर रहा है और लोग किसी न किसी भ्रम के शिकार हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार किसी दबाव में नहीं कर रही है. सरकार को तो ये काम करना ही है. दस लाख नियुक्ति होनी है और एक चौथाई शिक्षा विभाग से होनी है. लाखों नियुक्तियां होनी हैं. कब तक समय लगेगा इस पर कहा कि कुछ चंद दिन या महीने लग सकते हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि तमाम तरह के प्रयास किए गए. जो नियोजन नीति में खामियां थीं हर लेवल पर उसको देखकर सुनकर सब किया जा रहा है. 

दो दिन पहले पटना में अभ्यर्थियों ने किया था हंगामा

बता दें कि 13 दिसंबर को ही पटना के डाकबंगला चौराहे पर बीटीईटी और सीटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने खूब हंगामा किया था. इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग भी की थी. कहा था कि सरकार ढिंढोरा पीटती है कि 10 लाख रोजगार देंगे, लेकिन सातवें चरण की बहाली को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई.

सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना जंक्शन डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले थे. डाक बंगला चौराहा पर शिक्षक अभ्यर्थियों को रोका गया था. यहां लाठीचार्ज भी किया गया था. अब शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि जल्द बहाली होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: IAS संजीव हंस का होगा DNA टेस्ट! RJD के पूर्व विधायक भी जांच के घेरे में, पीड़िता बोली- मेरे पास हर सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget