एक्सप्लोरर

68th BPSC Notification Released: 68वीं बीपीएससी का इंतजार खत्म, आवेदन की तारीख आई, किए गए कई बदलाव

68th BPSC: 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक के बीच अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के तहत 281 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शुक्रवार को 68वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (68th BPSC PT Exam Date) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई. 25 नवंबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए अंतिम तारीख 20 दिसंबर तक दी गई है. 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक के बीच अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के तहत 281 पदों पर नियुक्तियां होंगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जानकारी ले सकते हैं.

68वीं बीपीएससी में किए गए बदलाव

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि आवेदन से पहले अभ्यर्थी आवश्यक दिशा निर्देशों का जरूर पढ़ लें. परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा से पहले जो भी वैकेंसी आती है उसे इसी में शामिल किया जाएगा. विज्ञापन के लिए आने वाले आवेदन की संख्या के आधार पर ही एक से अधिक पालियों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है. इस बार से निगेटिव मार्किंग भी होगी.

कैसे तय होगी निगेटिव मार्किंग?

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इसके बारे में आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने जानकारी दी थी कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के प्रावधान किए जाएंगे. अब 68वीं बीपीएसी से इसे लागू किया जा रहा है. अब सवाल है कि बीपीएससी 68वीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग किस तरह से होगा तो इसे भी जान लीजिए. अब तुक्का मारकर काम नहीं चलेगा.

आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को तीन विकल्प दिए गए हैं. पहले ऑप्शन में बताया गया है कि परीक्षा 150 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें 50 प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है. सही जवाब देने पर दो अंक और गलत जवाब देने पर आधे अंक काटे जाएंगे.

दूसरे ऑप्शन में यह बताया गया कि 150 प्रश्नों में से चयनित प्रश्नों के लिए सही में एक और गलत होने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे. तीसरे ऑप्शन में सभी 150 प्रश्नों पर निगेटिव मार्किंग के प्रावधान हैं. इसमें सही होने पर एक तथा गलत होने पर एक चौथाई अंक कटेंगे. यानी अब अभ्यर्थियों को बड़े सावधानी से सोच समझकर ऑप्शन चुनना होगा.

यह भी पढ़ें- Indepth Story: जगदानंद सिंह की होगी 'छुट्टी', अब्दुल बारी सिद्दीकी होंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष! सब कुछ लगभग सेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget