एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus: बिहार में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, एक्टिव केस 23, कई जगह जांच किट की समस्या

Bihar Coronavirus: छह नए मरीजों में एक 19 साल का युवक है. इसके अलावा एक 21 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है. बाकी अन्य चार वृद्ध हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Bihar Coronavirus Update: बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार (03 जून, 2025) को फिर छह नए मरीज मिले हैं. 25 मई के बाद से अब तक कुल 29 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें से छह ठीक हो चुके हैं. इस तरह प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 23 है.

राज्य स्वास्थ्य समिति में कार्यरत महामारी पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को 6 नए मरीज मिले हैं. एनएमसीएच में जांच के दौरान गर्दनीबाग का एक 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पारस अस्पताल में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें एक 21 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति शामिल है. पटना के सरल लैब में जांच के बाद तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये तीनों वृद्ध हैं. इनकी उम्र, 73, 66 और 55 साल है.

कई जगहों पर जांच किट की समस्या

प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक पटना के जितने भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हैं, जैसे पीएमसीएच. एनएमसीएच. आईजीआईएमएस और एम्स, यहां कोरोना की जांच की जा रही है. बेड की भी सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा अन्य किसी भी सरकारी अस्पताल में अब तक कोरोना जांच की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है. इसका कारण है कि अभी तक किट उपलब्ध नहीं हुआ है. इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच नहीं हो रही है.

बता दें कि अभी जो कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उनमें आधे से अधिक लोगों ने निजी लैब में जांच कराई है. कुछ लोगों ने एम्स, आईजीएमएस, पीएमसीएच और एनएमसीएच में अपनी जांच कराई है. हालांकि कोई भी मरीज किसी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती नहीं है. 

एनएमसीएच की अधीक्षक डॉक्टर रश्मि कुमारी ने बताया कि हमारे यहां कोरोना मरीज के लिए कुल 96 बेड तैयार हैं. सारे बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है. मच्छरदानी और कोरोना रक्षक दवाइयां मौजूद हैं. हालांकि किसी भी बेड पर कोरोना के मरीज अभी भर्ती नहीं हैं. मंगलवार को एक मरीज आया था. उसे खांसी-सर्दी और बुखार थी, लेकिन उन्होंने इच्छा व्यक्ति करते हुए कहा कि वो अपने घर पर ही रहेंगे.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप-अनुष्का मामले में जीतन राम मांझी का बड़ा आरोप, 'लालू यादव ने खास मकसद से…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget