एक्सप्लोरर

बिहारः हाजीपुर में 400 कार्टन विदेशी शराब जब्त, डाक पार्सल वैन से झारखंड से लेकर आ रहे थे धंधेबाज

हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम पटना से सटे गांधी सेतु के पास से किया जब्त. दो धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध धंधे में जुड़े और लोगों के बारे में पुलिस लगा रही है पता.

हाजीपुरः बिहार में शराबबंदी के लागू हुए पांच साल हो चुके हैं लेकिन अवैध तरीके से इसे बेचने का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. धंधेबाज नए-नए हथकंडे अपनाकर इसे बेचने में लगे हैं. ताजा मामला हाजीपुर का है जहां सोमवार की शाम पुलिस ने एक डाक पार्सल लिखे वैन से 400 कार्टन शराब जब्त की है.

दरअसल, हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम पटना से सटे गांधी सेतु के पास वाहनों की जांच में लगी थी. पुलिस को पक्की खबर मिली थी की डाक पार्सल की सील बंद कंटेनर से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इस सूचना के बाद पुलिस ने एनएच पर सील बंद कंटेनर को रोका और जांच की तो कंटेनर से 400 कार्टन शराब मिली.

झारखंड से लेकर आ रहे थे शराब की बड़ी खेप

इस दौरान मौके से हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे झारखंड से शराब की खेप लेकर रहे थे. इधर दोनों धंधेबाजों को पकड़ने के बाद पुलिस शराब के साथ कंटेनर को भी जब्त कर लिया है. इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है.

हाजीपुर के सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि पुलिस को खबर मिली थी की पटना की तरफ से एक गाड़ी में शराब आ रही है. कंटेनर में विदेशी शराब है. इसके बाद जांच के लिए पुलिस लग गई थी. गांधी सेतु टोल प्लाजा के पास सील बंद था कंटेनर. सील तोड़कर अंदर देखा गया तो शराब की खेप थी.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः 7 महीने से ईंट-भट्ठा के संचालक ने 40 मजदूरों को बनाया था बंधक, बर्तन बेचकर पहुंचे बक्सर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget