एक्सप्लोरर

Munger News: बिहार के मुंगेर में मां-बेटे सहित 3 की मौत, नहाने के दौरान सभी बाढ़ के पानी में बहे, मचा हड़कंप

Bihar News: घटना हरिणमार थाना क्षेत्र के झौवा बहियार गांव की है. बताया गया कि नहाने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आ गया जिससे ये तीनों बह गए. एक-दूसरे को बचाने में इनकी मौत हो गई.

बिहार के मुंगेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की बाढ़ के पानी में बह जाने से बुधवार (03 सितंबर, 2025) को मौत हो गई. मरने वालों में मां-बेटे और महिला की भतीजी है. घटना हरिणमार थाना क्षेत्र के झौवा बहियार गांव की है. घटना से मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया है. यह हादसा बुधवार दोपहर का है.

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय लक्ष्मी देवी, उसके पुत्र ऋषिकांत कुमार (09 वर्ष) और 15 वर्षीय भतीजी प्रिया कुमारी के रूप में की गई है. प्रिया महिला की भतीजी थी. घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद तीनों शवों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. जब तक तीनों को बचाया जाता इनकी मौत हो चुकी थी.

एक-दूसरे को बचाने में तीनों लोग बहे

इस घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर रजक ने कहा कि अभी गंगा नदी में बाढ़ आई है जिससे पूरी पंचायत पानी से घिरी हुई है. गांव की सड़कें डूब गई हैं. सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है. इसी क्रम में नहाने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आ गया जिससे ये तीनों (मरने वाले लोग) बह गए. एक-दूसरे को बचाने में इन सबकी मौत हुई है. 

बहने लगा बेटा तो बचाने गई मां, और...

वहीं गांव के लोगों का कहना है कि लक्ष्मी देवी अपने पुत्र ऋषिकांत के साथ नहा रही थी. इसी दौरान उसकी भतीजी प्रिया कुमारी भी पहुंची. पानी का तेज बहाव आया तो ऋषिकांत बहने लगा. ऐसे में उसकी मां लक्ष्मी देवी अपने पुत्र को पकड़ने के लिए पानी में जाने लगी. यह देख प्रिया भी दोनों को पकड़ने पानी में चली गई. इस तरह तीनों बह गए. 

तीनों शवों को बरामद करने के बाद हरिणमार थाने की पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. जिला आपदा पदाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Motihari Bus Accident: जयपुर से सीतामढ़ी जा रही डबल डेकर बस मोतिहारी में पलटी, घायल हुए कई यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget