एक्सप्लोरर

Bihar: छठ-दिवाली पर अब नहीं होगी सफर की टेंशन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार सरकार ने पर्व-त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासियों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है. 299 नई बसें चलाई जाएंगी. वहीं केंद्र से विशेष ट्रेनों की मांग की गई है.

Bihar Latest News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना की घोषणा की है. खासकर उन लोगों के लिए जो छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा पर अलग-अलग राज्यों से बिहार लौटते हैं. इन त्योहारों के समय भारी भीड़ और परिवहन व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 299 नई बसों के परिचालन की योजना बनाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर इसकी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 75 एसी और 74 डीलक्स (नॉन एसी) बसों की खरीद के लिए कुल 105.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा लोक-निजी भागीदारी (PPP मोड) के तहत 150 अतिरिक्त एसी बसें भी चलाई जाएंगी. इन बसों का परिचालन बिहार को जोड़ने वाले अंतर्राज्यीय मार्गों पर किया जाएगा ताकि त्योहारों के समय लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो.

मंत्रिपरिषद की बैठक में मिली स्वीकृति

24 जून 2025 को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई. इस फैसले से राज्य में परिवहन सुविधा को मजबूती मिलेगी और खासकर पर्व-त्योहारों के समय लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी राहत मिलेगी.

राज्य सरकार ने इस पहल के साथ-साथ केंद्र सरकार से यह भी मांग करने का फैसला लिया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान बिहार के लिए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए. इससे ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बिहारवासियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और हर संभव कोशिश कर रही है कि उन्हें अपने घर लौटने में किसी भी तरह की परेशानी न हो.

उन्होंने कहा कि छठ, दीपावली, होली और दुर्गा पूजा जैसे पर्वों पर बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं, और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया कराई जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget