एक्सप्लोरर

झारखंडः नेपाल में फंसे 26 मजदूरों को लाया गया भारत, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लगाई थी गुहार

नेपाल में फंसे मजदूरों को लाने के लिए दुमका की उपायुक्त ने की थी पहल.सभी मजदूर नेपाल में हाइडल पावर प्रोजेक्ट में गए थे टावर लगाने के लिए.

दुमकाः  नेपाल के बागमती में फंसे दुमका के 26 मजदूर शनिवार की देर रात अपने वतन भारत की धरती झारखंड के दुमका पहुंचे. इनमें पांच मजदूर कोरोना पॉजिटिव थे जिन्हें दुमका के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अन्य 21 मजदूरों को हिजला में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया. सात दिनों के बाद उनकी जांच की जाएगी उसके बाद घर भेजा जाएगा. मजदूरों के वापस अपने वतन लौटने पर झारखंड सरकार के साथ जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है.

नेपाल में फंसे इन 26 मजदूरों को लाने की पहल दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने झारखंड सरकार के सहयोग से की है. उपायुक्त ने मजदूरों को लाने के लिए नेपाल दूतावास से संपर्क कर उन्हें झारखंड लाने के लिए बात की थी. नेपाल सरकार के एनजीओ ने इन बीमार मजदूरों को इलाज के साथ झारखंड भेजने में मदद करने का आश्वासन दिया.

राज्य की यह पहली सरकार है जो सबसे ज्यादा संवेदनशील

उपायुक्त दुमका ने मजदूरों को लाने के लिए दुमका से एक बस और एक मेडिकल टीम के साथ मजिस्ट्रेट की देखरेख में सुरक्षा बल के साथ एक एंबुलेंस को शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना किया था. पोड़ैयाहाट विधायक  प्रदीप यादव ने राज्य सरकार की प्रशंसा करते कहा था कि राज्य की यह पहली सरकार है जो सबसे ज्यादा संवेदनशील है. हेमंत सरकार गरीबों के प्रति हमदर्द बनकर उनकी सहायता कर रही है. आज सरकार की पहल पर नेपाल में फसे मजदूरों को लाया गया है.

दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के लगभग 26 मजदूर नेपाल में फंसे थे. मजदूरों ने  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सरकार से भारत आने की गुहार लगाई थी. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले के बागमती अंचल के गोरी गांव में सभी मजदूर फंसे हैं जिसमें कई मजदूरों की तबीयत खराब थी और कई को स्लाइन भी कमरे में ही चढ़ाई जा रही थी. सभी मजदूर सरकार से किसी तरह भारत लाने की गुहार लगा रहे थे. ये दो-तीन महीने पहले नेपाल के तामाकोशी से काठमांडू तक हाइडल पावर प्रोजेक्ट में टावर लगाने का काम करने गए थे.

यह भी पढ़ें- 

सेनारी नरसंहार में हाईकोर्ट के फैसले से बिहार सरकार असंतुष्ट, सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएगी दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget