एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे, जानें- किसने तैयार किया था डिजाइन?

खूबसूरत दो मंजिला विधानसभा भवन 1920 के अंत तक बनकर तैयार हो गया था लेकिन नए भवन में बिहार और ओडिशा प्रांतीय विधानसभा का उद्घाटन सत्र सात फरवरी 1921 को हुआ था.

पटना: बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे हो गए और पुराने दस्तावेजों के अनुसार वास्तुविद ए एम मिलवुड ने पटना सचिवालय की इमारत की भव्यता के अनुरूप 'मुक्त पुनर्जागरण शैली' में इस भवन का डिजाइन तैयार किया था. खूबसूरत दो मंजिला विधानसभा भवन 1920 के अंत तक बनकर तैयार हो गया था लेकिन नए भवन में बिहार और ओडिशा प्रांतीय विधानसभा का उद्घाटन सत्र सात फरवरी 1921 को हुआ था. उसी दिन राज्य के तत्कालीन राज्यपाल लार्ड एस पी सिन्हा ने भवन का औपचारिक उद्घाटन किया था.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सात फरवरी को पुराने बिहार विधानसभा परिसर की नयी इमारत के सेंट्रल हॉल में आयोजित शताब्दी समारोह के दौरान विधानसभा के गौरवशाली अतीत को रेखांकित किया था. ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम के 1911 के दिल्ली दरबार के बाद 22 मार्च, 1912 को बिहार और उड़ीसा प्रांत अस्तित्व में आए. इसके बाद जल्दी ही बिहार और उड़ीसा प्रांतीय विधान परिषद की स्थापना की गयी और इसकी पहली बैठक 20 जनवरी 1913 को ऐतिहासिक पटना कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुयी थी.

सचिवालय भवन के ऊपर एक घड़ी टॉवर था

बिहार सरकार ने 20 जनवरी 2013 को पटना कॉलेज के उसी भवन में एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कर शताब्दी मनायी थी. उससे पहले प्रांतीय विधान परिषद के शताब्दी वर्ष के मौके पर पटना में 2011-2012 से एक साल जश्न मनाया गया था. वास्तुविद जे एफ म्यूनिंग्स ने पटना की कई प्रमुख इमारतों का डिजायन तैयार किया था. उनमें गवर्नमेंट हाउस (अब राजभवन), सचिवालय, पटना हाई कोर्ट शामिल हैं जो आज शहर की धरोहर हैं.

एलएसएस ओ माली द्वारा लिखित 'बिहार एंड उड़ीसा डिस्ट्रिक्ट गजेटियर्स' पटना के 1924 संस्करण के अनुसार, ए एम मिलवुड ने सचिवालय के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए पुनर्जागरण शैली में इसका डिजाइन तैयार किया था. सचिवालय भवन के ऊपर एक घड़ी टॉवर था और उसका निर्माण 1917 में गवर्नमेंट हाउस के साथ पूरा हुआ. तीन फरवरी, 1916 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था. इस भवन का डिजायन म्यूनिंग्स ने तैयार किया था और मिलवुड ने उनकी मदद की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget