एक्सप्लोरर

Bihar: सुपौल में मिड डे मील खाने से 35 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, पेरेंट्स बोले- मेन्यू से अलग...

Bihar: सुपौल के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से 35 बच्चे बीमार पड़ गए. फूड पॉयजनिंग की आशंका में सभी अस्पताल में भर्ती. प्रशासन ने जांच शुरू की. स्कूल पर लापरवाही के आरोप.

Mid Day Meal: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड में भगवानपुर पंचायत के रानीगंज प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील खाने के बाद तकरीबन 35 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. दोपहर करीब 2 बजे बच्चों को चावल और चना-आलू की सब्जी परोसी गई थी. भोजन करने के कुछ घंटों बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी.

बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर घबराए अभिभावकों ने तुरंत इसकी सूचना भीमनगर थाना को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे. बीमार बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल, बीरपुर में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने भी एंबुलेंस और निजी वाहनों की व्यवस्था कर प्रशासन की मदद की.

अस्पताल में तैनात डॉ. पंकज कुमार ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया. डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है. स्थिति अब नियंत्रण में है. डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन सभी को निगरानी में रखा गया है.

बच्चों का आरोप- खाते ही बिगड़ी तबीयत, टीचरों ने घर भेजा

कुछ बच्चों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्कूल का खाना खाया, कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी. लेकिन इसके बावजूद शिक्षक उन्हें प्राथमिक उपचार देने की बजाय घर भेजते रहे, जिससे कई बच्चों की हालत और बिगड़ गई.

मेन्यू से अलग था खाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिड डे मील के सरकारी मेन्यू में दिए गए निर्देशों के उलट स्कूल में भोजन दिया गया. उसमें गुणवत्ता और पोषण की कमी थी. इससे प्रशासन की निगरानी और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होती है.

एसडीओ पहुंचे अस्पताल, दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना पर बीरपुर अनुमंडलाधिकारी नीरज कुमार अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा. एसडीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घटना ने मिड डे मील योजना की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget