बिहार में कोरोना के 3536 नए केस, पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख के पार
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले राजधानी पटना में सामने आए हैं.

पटना: बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3536 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही बिहार देश में ऐसा आठवां राज्य बन गया, जहां कोविड-19 महामारी के एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 15 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से राज्य में अब तक 515 लोगों की जान जा चुकी है.
इसके मुताबिक, संक्रमण के 3536 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 1 हजार 906 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख नमूनों की जांच की गई. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या एक लाख से अधिक हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक केस राजधानी पटना में सामने आए है. यहां 493 नए केस दर्ज किए गए हैं. दूसरे नंबर मधुबनी है जहां 187 मामले सामने आए हैं. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 166, ईस्ट चंपारण में 157, वेस्ट चंपारण में 141, बेगूसराय में 139, गया में 138, कटिहार में 151, पूर्णिया में 152 मामले सामने आए हैं.
अररिया में 72, अरवल में बीस, औरंगाबाद में 62, बांका में 35, बेगूसराय में 139, भदोई में एक, भागपुल में 54, भोजपुर में 70, बक्सर में 85, दरंभगा में 69, देवघर में दो, गाजीपुर में एक, गोपालगंज में 46, जमुई में 9, जहानाबाद में 89, कैमूर में 43, खगड़िया में 45, किशनगंज में 40, लखीसराय में 40, मधेपुरा में 122, मधुबनी में 187, मुंगेर में 56, नालंदा में 71, नवादा में 38, पाकुर में एक, रोहतास में 73, सहरसा 115, समस्तीपुर में 52, सारण में 100, शेखपुरा में 66, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 138, सिवान में 64, सुपौल में 69 और वैशाली में 51 मामले सामने आए हैं.
Coronavirus: मणिपुर में संपूर्ण लॉकडाउन बढ़ाकर 31 अगस्त तक किया गया, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

























