बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
जम्मू एंड श्री नगर से काफ़ी तादात में भोले के भक्त पहलगाम पहुँचे है जिनको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है सड़क मार्ग पर दूसरे वाहनो को रोक दिया गया है सिर्फ़ जत्थे में शामिल वाहनो को ही आने दिया जा रहा है. वाहनो की लंबी क़तार भोले के भक्तों की है जो पहलगाम बेसकैंप में पहुंचकर अपनी यात्रा पर्ची लेकर बेसकैंप में रुकेंगे और सुबह चार बजे जब यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा तो ये यात्रा के लिए निकलेंगे. भोले के भक्तों में काफ़ी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है. भक्तों का कहना है साल भर का नहीं कई सालों का इंतज़ार ख़त्म हुआ है. हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि बाबा बर्फानी के दर्शन हम पहले दिन पहले जत्थे के साथ करने जा रहे है. अलग अलग राज्यो से आए भक्तों का कहना है कि सेना और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है डर जैसी कोई बात नहीं है . ये सब मोदी जी की वजह से है. हमे श्री नगर में आकर घर जैसा लग रहा है इतनी सुरक्षा इतनी फोर्स हमने नहीं देखी

























