एक्सप्लोरर

बिहार बीजेपी करेगी विशेष टास्क फोर्स का गठन, कोरोना और बाढ़ पीड़ितों की मदद करना है उद्देश्य

बिहार बीजेपी अगले दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने वाली है.

पटना: बिहार में चुनाव को लेकर बीजेपी और जेडीयू वर्चुअल रैली कर रही हैं. इसे लेकर तेजस्वी यादव रोज़ सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में बिहार बीजेपी ने इन आरोपों को देखते हुए टास्क फोर्स गठन करने का ऐलान कर दिया. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कोरोना को मात देकर सूबे की कमान संभाल ली है. बिहार बीजेपी अगले दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने वाली है जिसका उद्देश्य कोरोना और बाढ़ से निपटने में आम जनता की मदद करना रहेगा. टास्क फोर्स के शामिल लोग केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों में भी स्वयंसेवक की भांति अपना समुचित योगदान देंगे. इस बात की जानकारी स्वयं डॉ जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है.

भविष्य में कार्यकर्ताओं के योगदान को किया जाएगा याद

संजय जायसवाल कहते हैं, ''कोरोना संकट के इस दौर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अभी तक जिस जीवटता और जनता के प्रति समर्पण का परिचय दिया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है. भविष्य में जब इस दौर की चर्चा होगी तो लोग बीजेपी को याद करते हुए अवश्य कहेंगे कि एक राजनीतिक दल था, जिसके कार्यकर्ता प्राणों की परवाह किए बिना जरूरतमंदों तक राशन, मास्क व सैनिटाइजेशन किट पहुंचाते रहे.''

बिहारवासियों को सजग रहने की दी नसीहत

आगे जायसवाल ने बिहारवासियों को नसीहत देते हुए कहा, ''कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है स्थिति को देखते हुए तमाम बिहारवासियों को सजग रहना चाहिए साथ ही साथ कहा कि इस संकट की घड़ी में घबराएं नहीं बल्कि सावधान रहें. फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.'' आगे उन्होंने कहा, ''यह हमारी सतर्कता का ही नतीजा है कि इतनी विशाल जनसंख्या और सीमित संसाधन होने के बावजूद कोरोना से निपटने में हमारा देश अमेरिका, फांस जैसे विकसित देशों से मिलों आगे है. आपसी एकजुटता से ही हम इस महामारी को हरा सकते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget