एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस केस: फैसला सुनाने के साथ जज सुरेंद्र यादव रिटायर हुए, तबादला रुका, एक्सटेंशन मिला, जानिए, रोचक बातें

बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के मामले में सीबीआई के जज सुरेंद्र कुमार यादव ने फैसला सुनाया है. उन्हें इस केस के चलते एक बार एक्सटेंशन मिला साथ ही उनका एक बार तबादला भी रोका गया. इसके अलावा भी उनका इस मामले में कुछ खास जुड़ाव है.

दिल्ली, एबीपी गंगा। बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने माना कि घटना अचानक हुई. यह कोई सुनियोजित घटना नहीं थी. सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुरेंद्र कुमार यादव ने ये फैसला सुनाया. उन्होंने माना कि घटना के पीछे आरोपियों का हाथ नहीं है. इसके साथ ही जज सुरेंद्र कुमार यादव आज सेवानिवृत्त भी हो गए. सुरेंद्र कुमार यादव को 5 साल पहले बाबरी विध्वंस केस में स्पेशल जज नियुक्त किया गया था.

गौरतलब है कि इस मामले में फैसला सुनाने वाले जज को एक बार सेवा विस्तार मिला. बताते चलें कि पिछले साल अगस्त में जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर हो रहे थे लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें 11 महीने का अतिरिक्त समय और दिया गया. इस तरह वे अब रिटायर होंगे.

तबादला भी रोका जज सुरेंद्र कुमार यादव को सिर्फ सेवा विस्तार ही नहीं मिला बल्कि इस मामले के चलते उनका तबादला भी रद्द किया गया. दरअसल, सुरेंद्र कुमार एडीजे के तौर पर मामले की सुनवाई कर रहे थे तो उन्हें प्रमोट कर जिला जज बनाते हुए उनका तबादला बदायूं कर दिया गया. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र यादव का तबादला रद्द कर दिया.

तीन बार बढ़ा कोर्ट का टाइम सेवा विस्तार और तबादला रोके जाने के अलावा बाबरी मामले में कोर्ट को भी अतिरिक्त वक्त दिया गया. मामले में सुनवाई कर रही कोर्ट को तीन बार टाइम दिया गया. सबसे पहले 19 अप्रैल 2017 को कोर्ट को 2 साल का अतिरिक्त वक्त दिया गया. लेकिन जब 19 अप्रैल 2019 तक भी मामले में फैसला आता नहीं दिखा तो फिर से 9 महीने के लिए कोर्ट का वक्त बढ़ाया गया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2020 तक फैसला सुनाने के निर्देश दिए. जब लगा कि ऐसा भी नहीं हो पाएगा तो सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी बार 30 सितंबर 2020 तक फैसला सुनाने के आदेश दिए गए. जिसके बाद आज सुरेंद्र यादव ने फैसला सुना दिया.

ये भी पढ़ेंः

बाबरी विध्वंस मामलाः फैसला आने के चलते अयोध्या में सुरक्षा कड़ी, हर जगह हो रही चेकिंग बाबरी मस्जिद मामलाः इकबाल अंसारी बोले- मुकदमा खत्म कर बरी कर देने चाहिएं सभी आरोपी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget