एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस मामलाः फैसला आने के चलते अयोध्या में सुरक्षा कड़ी, हर जगह हो रही चेकिंग

बाबरी विध्वंस मामले में आज वर्षों बाद कोर्ट फैसला सुनाएगी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

अयोध्या, एबीपी गंगा। बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बाहर से आने वाली गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है. डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड द्वारा भी अयोध्या के मंदिरों में और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा रही है. इसी के साथ अयोध्या के होटल और धर्मशालाओं को भी खंगाला जा रहा है. बाहर से आकर रुके लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है. इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग शाखाओं के बीच समन्वय बनाने के लिए अफसरों की तैनाती की है. फैसले के बाद लोग एक जगह इकट्ठा ना हो इसको लेकर भी रणनीति बनाई गई है.

अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि सीबीआई की विशेष अदालत लखनऊ द्वारा विवादित ढांचा विध्वंस के संबंध में ऐतिहासिक फैसला आने वाला है. इस संबंध में अयोध्या जनपद की पुलिस फोर्स और एलआईयू को आपस में कोआर्डिनेशन करके के लिए कहा गया है. पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी नजर रखे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए एक जगह पर लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को भी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है.

एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि फैसला आने के बाद जो भी कोई बाहर से आकर या यहां पर उपद्रव करने की कोशिश करता है, उसके लिए भी पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती हुई है. व्यापक रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

बाबरी मस्जिद मामलाः इकबाल अंसारी बोले- मुकदमा खत्म कर बरी कर देने चाहिएं सभी आरोपी यूपीः इस बार असामान्य रहा मानसून, कई जिले बारिश को तरसे तो कहीं जमकर बरसे बदरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget