एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में 2 दिन जमीन पर पड़ा रहा शव, कुत्तों ने नोंच कर खाया

मृत कांता राव के रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया गया था.

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में ओंगोल के एक सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. अस्पताल में एक आदमी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके चेहरे को कुत्ते चबा रहे हैं. शव पर मक्खियां भिनभिना रही हैं. ये घटना राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की है, जहां आदमी का शव बेघरों और गरीबों द्वारा आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले शेल्टर में पड़ा था.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए 'मानवीय गरिमा का उल्लंघन' करार दिया है. नायडू ने ट्वीट में लिखा, "यह दिल तोड़ देने वाला दृश्य है! ओंगोल जीजीएच में 2 दिनों तक एक मरीज का शव पड़ा रहा. कुत्तों ने उसके शरीर को नोचकर खा लिया. यह मानवीय गरिमा का उल्लंघन है और आंध्र प्रदेश सरकार की विफलता है. मेरे पास इसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं है."

रिश्तेदारों ने लगाया लापरवाही का आरोप सोमवार को अस्पताल सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्तों को शव के कान को चबाते हुए देखा. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कुत्तों को भगाया. मृत कांता राव के रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. रिश्तेदारों के विरोध के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया गया था.

रिम्स के अधीक्षक डॉ श्रीरामुलु का कहना है कि कांता राव को 5 अगस्त को रिम्स लाया गया था. लेकिन उन्हें कभी भी ‘इन-पेशेंट’ के रूप में अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था. अभी यह साफ नहीं है कि अस्पताल ने उन्हें भर्ती क्यों नहीं किया और बिना किसी उपचार के कम से कम पांच दिनों तक शेल्टर में सोने के लिए मजबूर क्यों किया गया. इस बारे में जांच शुरू की गई है.

ये भी पढ़ें-

नया टैक्स प्लेटफॉर्म लॉन्च कर बोले पीएम मोदी- टैक्सपेयर को शक की नजर से नहीं देखा जा सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget