एक्सप्लोरर

यूपीः सपा, बसपा के बाद अब AAP ने उठाया ब्राह्मणों का मुद्दा, कहा- बीजेपी मतलब ब्राह्मण जानलेवा पार्टी

सपा और बसपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी के नेता वंशराज दुबे ने कहा कि बीजेपी का मतलब ब्राह्मण जानलेवा पार्टी है.

एबीपी गंगा। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मणों का मुद्दा लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी के छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का मतलब ब्राह्मण जानलेवा पार्टी है. मालूम हो इससे पहले पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने STF को स्पेशल ठाकुर फ़ोर्स बताया था.

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति लगातर हावी हो रही है. लगातार हो रहे ब्राह्मणों पर हमले से विपक्ष हमलावर हो चुका है. उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने यूपी में ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं पर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.

गुंडों का राज कायम कर दिया उन्होंने कहा कि योगी सरकार गुंडा राज ख़त्म करने के नाम पर आई थी और गुंडों का राज क़ायम कर दिया. पार्टी नेता ने आरोप लगाया कि थानों में जाति देखकर काम किया जा रहा है. वंशराज दुबे ने कहा कि कानपुर में 12वीं में पढ़ने वाले प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गोलियों से भून दिया. उसके विरुद्ध कोई FIR नहीं थी. वहीं, दूसरी तरफ नवविवाहिता ख़ुशी दूबे जेल में सड़ रही है. पत्रकार विक्रम जोशी और शुभम मणि त्रिपाठी की हत्त्या, प्रयागराज में एक ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की गला काटकर हत्त्या, प्रतापगढ़ में दो ब्राह्मण लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्त्या, गोरखपुर में वकील राजेश्वर पांडेय की हत्या और ओरैया में LIC एजेंट मनोज दूबे की हत्त्या का मुद्दा उठाया.

विधानसभा में उठी थी आवाज वंशराज दुबे ने कहा कि खुद भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधान सभा में सवाल पूछा कि प्रदेश में कितने ब्राह्मण मारे गये ?. वहीं एमएलसी उमेश द्विवेदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मणों के जीवन बीमा कराने की बात कही यानि ब्राह्मणों का जीवन सुरक्षित नहीं है. मालूम हो इन दिनों ब्राह्मणों को लेकर सियासत गर्म है. विपक्षी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं सीएम योगी ने सदन में कन्नौज की घटना का ज़िक्र कर इस मामले में सपा पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ेंः

यूपी में अब और तेज होगी कोरोना जांच, सीएम योगी ने किया 13 नई लैब्स का लोकार्पण

चीनी सेना की घुसपैठ पर बोलीं मायावती- सरकार को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget