एक्सप्लोरर

युवराज सिंह ने 13 साल पहले आज ही के दिन जड़े थे 6 छक्के, देखें वो यादगार वीडियो

युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच में यह इतिहास रचा था. डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय पारी के 19वें ओवर में युवराज का बल्ला गरजा था.

नई दिल्ली: युवराज सिंह ने साल 2007 में आज ही के दिन यानि 19 सितंबर को विश्व क्रिकेट में इतिहास रचा था. युवराज ने इस दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे और टी-20 में वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

युवराज ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच में यह इतिहास रचा था. डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय पारी के 19वें ओवर में युवराज का बल्ला गरजा था और उनके बल्ले से छह छक्के निकले थे.

इन छह छक्कों की मदद से युवराज ने महज 14 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी जिसके बूते भारत ने 20 ओवरों में 218 रन बनाए थे. उनकी पारी मैच के परिणाम में असरदार साबित हुई और भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट पर 200 रनों पर रोक यह मैच 18 रनों से जीता.

युवराज सिंह ने उस खास पल को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''13 साल...कितनी तेजी से समय बीत रहा है.'' युवी के इस पोस्ट पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ''समय उतनी तेज गति से नहीं उड़ पाता जितनी उस दिन गेंद उड़ रही थी.'' युवराज सिंह ने ब्रॉड का रिप्लाई देते हुए लिखा कि वह एक ऐसी रात थी जिसे हम नहीं भूल सकते. युवराज सिंह द्वारा लगाए गए उस शानदार सिक्स को याद करते हुए फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह ड्रामा शुरू हुआ था 18वें ओवर में. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का स्कोर तीन विकेट पर 171 रन था. रोबिन उथप्पा के बाद बल्लेबाज करने आए युवराज ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में दो चौके मारे. इससे इंग्लैंड का गेंदबाज तिलमिला गया और युवराज से भिड़ गया. मैदानी अंपायरों ने बीच में दखल दिया और मामला शांत कराया. लेकिन युवराज का गुस्सा उबल रहा था और उन्होंने अगले ओवर में स्टुअट ब्रॉड की गेंदों पर इसे जमकर निकाला.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: स्पिनरों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं, जानिए टीमों से जुड़े स्पेशल आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget