एक्सप्लोरर

WTC Final: टीम इंडिया की हार पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं"

डब्ल्यूटीसी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसको लेकर कोच शास्त्री ने ट्वीट किया है.

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की करारी हार के बाद टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इस बात का सबसे बढ़िया उदाहरण है कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं. शास्त्री ने न्यूजीलैंड की टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर कुछ नहीं कहा. 

शास्त्री ने यह ट्वीट किया
रवि शास्त्री ने गुरुवार शाम ट्वीट किया, "बेहतर टीम कड़ी परिस्थितियों में जीत हासिल करती है. वर्ल्ड टाइटल का लंबे इंतजार के बाद योग्य विजेता मिल गया. यह इस बात का सटीक उदाहरण है कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं. न्यूजीलैंड बहुत अच्छा खेला. सम्मान."

2013 के बाद इंडिया नहीं नहीं जीत सकी आईसीसी का खिताब 
आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2013 के बाद टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है. जीत के काफी करीब पहुंचकर भी टीम को हार मिली है. खासतौर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले कई टूर्नामेंट में इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. फाइनल मुकाबले में भी यही हुआ और भारत का ट्रॉफी का सपना टूट गया. 

कई भारतीय दिग्गजों ने की न्यूजीलैंड की तारीफ 
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम ने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अब तक सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई भारतीय दिग्गज न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की तारीफ कर चुके हैं. खुद कप्तान कोहली ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की है.

यह भी पढ़ेंः WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हारने के बाद विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget