एक्सप्लोरर

सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एगर

सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एगरसौजन्य: AFP
चेन्नई: आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर एशटन एगर ने कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में कलाईयों के स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे. सीमित ओवरों की क्रिकेट में कलाईयों के स्पिनरों के प्रभाव पर बात करते हुए एगर ने कहा, ‘‘वे (लेग स्पिनर) वास्तव में सीमित ओवरों की क्रिकेट में काफी उपयोगी रहे हैं क्योंकि वे दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं.’’ उन्होंने आस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र से पूर्व पत्रकारों से कहा, ‘‘जब रात का समय होता है तो 'रॉंग उन' को समझना बहुत मुश्किल होता है. आम तौर पर वे विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होते हैं. वे आक्रमण के लिये अच्छे विकल्प हैं.’’ अपने साथी एडम ज़म्पा और भारत के कलाईयों के दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के संदर्भ में एगर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वे श्रृंखला में अहम भूमिका निभाएंगे. अभी वे तीन हैं और उन्हें गेंद को स्पिन कराने के लिये स्पिनरों के अनुकूल विकेट की भी जरूरत नहीं है और वे सभी चतुर भी हैं. चहल और विशेषकर जम्पा के पास स्लाइडर और रॉंग उन हैं. वह कई तरह की गेंद कर सकता है और वह जानता है कि इनका उपयोग कब करना है. यह देखना दिलचस्प है कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं.’’ बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि उन्हें जम्पा के साथ अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है. एगर ने कहा, ‘‘यह सब विकेट पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि एडम निश्चित तौर पर टीम में मुख्य स्पिनर है और उसने आईपीएल और पिछले दौरे में अच्छी गेंदबाजी की थी. अगर विकेट अनुकूल रहा तो हम दोनों अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं. ’’ इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एगर ने तब नंबर 11 बल्लेबाज के रूप में 98 रन बनाये थे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट श्रृंखला में लंबे समय बाद वापसी करना अच्छा रहा. एगर ने कहा, ‘‘मैं वापसी से बहुत खुश हूं. मैं अब काफी सहज महसूस कर रहा हूं. मैंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget