एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : मजबूत डिफेंस के साथ आज उरुग्वे से भिड़ेगी सऊदी अरब

मैच में टीम का कमजोर डिफेंस रूस के अटैक को नहीं संभाल पा रहा था. इसी से सबक लेते हुए टीम अपना डिफेंस मजबूत रखना चाहेगी.

नई दिल्ली: अपने डिफेंस को मजबूत रख जीत की आस लिए कोच एंटोनियो जुआन पिज्जी की सऊदी अरब टीम फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे ग्रुप मैच में आज उरुग्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. रोस्तोव एरीना में उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच यह मैच शाम 8.30 (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा.

पहले मैच में रूस से मिला था 5-0 से हार

सऊदी को ग्रुप-ए में खेले गए पहले मैच में मेजबान रूस के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम का कमजोर डिफेंस रूस के अटैक को नहीं संभाल पा रहा था. इसी से सबक लेते हुए टीम अपना डिफेंस मजबूत रखना चाहेगी.

उरुग्वे ने अपने पहले मैच में किया था बड़ा फेरबदल

उरुग्वे ने अपने पहले मैच में स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह के बगैर उतरी मिस्र की टीम को 1-0 से हराकर विजयी आगाज किया था. हालांकि, उसके लिए इस मैच में मिस्र के डिफेंस को भेद पाना आसान नहीं था. काफी संघर्ष के बाद उसे यह जीत मिली थी.  सऊदी अरब के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उरुग्वे का लक्ष्य जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अंतिम-16 दौर में अपना स्थान पक्का करना होगा.

रूस के खिलाफ पहले मैच में साउदी अरब के प्रदर्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे ग्रुप मैच में एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज से सजी उरुग्वे टीम के लिए यह जीत अधिक मुश्किल नहीं होगी.  सऊदी अरब को इस बार न केवल गेंद पर अधिक समय तक कब्जा बनाए रखना होगा, बल्कि गोल भी स्कोर करना होगा. अपने डिफेंस के साथ-साथ उसे अपने अटैक को भी तेज करना है, ताकि वह उरुग्वे के गोल पोस्ट तक का रास्ता तय करने में सफल रहे.

सुआरेज के लिए होगा 100वां मैच

लुइस सुआरेज के लिए यह सऊदी अरब के खिलाफ खेले जाने वाला यह मैच अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेले जाने वाला 100वां मैच होगा और ऐसे में वह गोल स्कोर कर निश्चित तौर पर इस मौके को खास बनाना चाहेंगे. वह टीम के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं.

पिछले 24 वर्षो में अपनी पहली जीत की तलाश करने उतरने वाली साउदी अरब को अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, तो उसके खिलाड़ियों के लिए मुश्किले बढ़ने वाली हैं. सऊदी अरब फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष अदेल इज्जात ने जानकारी दी थी कि रूस के खिलाफ मिली के बाद राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में जाहिर सी बात है, कि सऊदी अरब टीम के लिए यह मैच सम्मान के लिए संघर्ष भी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में टीम इंडिया की जीत की दुआ, कहीं स्पेशल आरती तो कहीं पूजा; आज फाइनल में न्यूजीलैंड से ‘जंग’
देशभर में टीम इंडिया की जीत की दुआ, आज फाइनल में न्यूजीलैंड से ‘जंग’
IND vs NZ Final:बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो भारत और न्यूजीलैंड में कौन बनेगा चैंपियन? किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो भारत और न्यूजीलैंड में कौन बनेगा चैंपियन? किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत- न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, अभी बता दिया कौन जीतेगा खिताब
भारत- न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, अभी बता दिया कौन जीतेगा खिताब

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget