एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 का रंगारंग आगाज, क्विन एलिजाबेथ से मिले सभी टीमों के कप्तान

इस मौके पर हर देश के दो प्रतिनिधि मौजूद थे जिन्होंने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेली. अपनी कप्तानी में टीम को पिछली बार विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्राम स्वान ने ट्रॉफी के साथ परेड की और बाद में उसे हॉल में लाकर रखा.

लंदन: आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, लेकिन एक दिन पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह यहां बर्मिघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित किया गया. इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने यहां सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाया.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है. यहां हमारे बहुत प्रशंसक हैं. यह दबाव और गर्व दोनों की बात है. हम यहां मौजूद अपने समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे." वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयन मोर्गन ने कहा, "हम कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कल का दिन हमारे लिए बेहद अहम दिन है. हम जहां हैं वहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं."

इस मौके पर हर देश के दो प्रतिनिधि मौजूद थे जिन्होंने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेली. भारत की तरफ से पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने अभिनेता फरहान अख्तर के साथ मिलकर हाथ आजमाए जबकि पाकिस्तान की तरफ से मलाला युसूफजई और अजहर, वेस्टइंडीज की तरफ से विवियन रिचडर्स और धावक योहान ब्लैक, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जैक्स कैलिस, आस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली और मेजबान देश की तरफ से केविन पीटरसन मौजूद रहे.

इस अवसर पर मलाला ने कहा, "अब हम देख सकते हैं कि क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं. मुझे लगता है कि महिलाओं को खेलों में ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए. मैं बचपन से क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक हूं. मुझे लगता है कि यह खेल अलग तरह की संस्कृति से आने वाले लोगों को जोड़ता है. हम सभी यहां क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए आए हैं."

अपनी कप्तानी में टीम को पिछली बार विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्राम स्वान ने ट्रॉफी के साथ परेड की और बाद में उसे हॉल में लाकर रखा.  क्लार्क ने इस मौके पर कहा, "यह बहुत विशेष है. मेरे करियर के यादगर पलों में विश्व खेलना शामिल है. 2015 विश्व कप जीतना शानदार था. आखिरी के तीन-चार महीने आस्ट्रेलिया के लिए अच्छे रहे हैं. टीमें यहां एक शानदार टूर्नामेंट के लिए हैं." विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget