एक्सप्लोरर

India vs West Indies: धोनी ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी तो कप्तान कोहली ने तोड़ा सचिन और लारा का रिकॉर्ड

विश्वकप 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

मैनचेस्टर: कप्तान विराट कोहली की रिकार्डों से भरी पारी और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद अर्धशतक से भारतीय टीम ने गुरुवार को विश्व कप मैच में वेस्टइंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 268 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया. भारत की तरफ से केवल दो अर्धशतकीय साझेदारियां निभायी गयी. कोहली (82 गेंदों पर 72) और केएल राहुल (64 गेंदों पर 48) ने दूसरे विकेट के लिये 69 और धोनी (61 गेंदों पर नाबाद 56) और हार्दिक पंड्या (38 गेंदों पर 46) ने छठे विकेट के लिये 70 रन जोड़े. वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच (36 रन देकर तीन) और कप्तान जैसन होल्डर (33 रन देकर दो) ने कसी गेंदबाजी की. शेल्डन कोटरेल (50 रन देकर दो) ने दोनों विकेट अपने आखिरी ओवर में लिये.

कोहली ने खेली शानदार पारी

विराट कोहली ने लगातार चौथी बार 50 या इससे अधिक रन बनाये और अपनी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 20,000 रन पूरे करने का रिकार्ड बनाया. वह हालांकि चौथे मैच में अर्धशतक को शतक में बदलने में नाकाम रहे. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाये.

तोड़ा सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने का सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का पिछला रिकार्ड भी तोड़ा. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच में 37वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की. वह इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 12वें और भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं. कोहली की यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 417वीं पारी है जबकि तेंदुलकर और लारा 453वीं पारी के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे थे. इनके बाद रिकी पोंटिंग (464), एबी डिविलियर्स (483), जाक कैलिस (491) और राहुल द्रविड़ (492) का नंबर आता है. भारत की तरफ से तेंदुलकर सबसे पहले इस मुकाम पर पहुंचे थे. उनके नाम पर सर्वाधिक 34,357 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं. द्रविड़ ने 24,208 रन बनाये हैं. इनके अलावा कुमार संगकारा, पोंटिंग, माहेला जयवर्धने, जाक कैलिस, लारा, सनथ जयसूर्या, शिवनारायण चंद्रपाल, इंजमाम उल हक और डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से अधिक रन बनाये हैं.

धोनी की अर्धशतकीय पारी

डेथ ओवरों में धोनी और पंड्या के रूप में दो जबर्दस्त हिटर क्रीज पर थे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने उन्हें लंबे शाट नहीं खेलने दिये लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की. पंड्या ने लंबा शाट खेलने के प्रयास में ही कैच दिया. उन्होंने पांच चौके लगाये. धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर और अपना स्ट्राइक रेट सुधारा. एम एस धोनी ने 61 गेंद पर 56 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और दो छक्के भी जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 91.80 का रहा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Commonwealth Games 2026 Day-4 Schedule: आज भारत बनाम पाकिस्तान, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का पूरा शेड्यूल
आज भारत बनाम पाकिस्तान, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget