एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल शिखर धवन तीन हफ्ते के लिए बाहर

वर्ल्ड कप 2019ः भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले शिखर धवन को अंगूठे में चोट के कारण तीन हफ्ते के लिए मैच से बाहर कर दिया गया है.

लंदन: क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को बड़ा धक्का लगा है. भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ और पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. शिखर धवन के बाहर होने की वजह उनका फ्रैक्चर होना है. उन्हें तीन हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर होना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले शिखर धवन को अंगूठे में चोट आई है.

अब धवन न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले भारत के मैच का हिस्सा नहीं होंगे. ये सभी मैच इसी महीने में होने हैं. आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होना है, ऐसे में लीग मैच के दौरान शिखर की वापसी की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है.

याद रहे कि भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियो को 36 रनों से शिकस्त दी उसमें शिखर धवन की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा. पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर फतह हासिल की. भारत का अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होना है. इसके बाद भारत के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज़, इंग्लैड और बांग्लादेश से मैच होने हैं.

शिखर धवन का मतलब क्या है? शिखर धवन का शुमार एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के तौर पर होता है. उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान 6 शतक जड़े हैं, इसी वजह से ये दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम का अहम खंभा माना जाता है. वर्ल्ड कप 2015 के दौरान भी शिखर ने दो शतक जड़े थे. हालांकि, इस वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान शिखर धवन ने फीकी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे ही मैच में अपने शानदार शतक से भारतीय टीम में अपने अहम होने का संकेत दे दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में उनके शानदार शतक की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाज़ा गया. कौन लेगा जगह? अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिखर धवन की जगह कौन लेगा? अब तक यही माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल सल्लामी बल्लेबाज़ी की भूमिका निभा सकते हैं. दिनेश कार्तिक या विजय शंकर भी इस भूमिका में हो सकते हैं. रिषभ पंत को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. वर्ल्ड कप में भारत के मैच 13 जून भारत बनाम न्यूज़लैंड 16 जून भारत बनाम पाकिस्तान 22 जून भारत बनाम अफगानिस्तान 27 जून भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ 30 जून भारत बनाम इंग्लैंड 2 जुलाई भारत बनाम बांग्लादेश 6 जुलाई भारत बनाम श्रीलंका

ओवल के मैदान पर धवन का धमाका, 117 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget