एक्सप्लोरर

धोनी को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए : तेंदुलकर

सचिन ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उनकी निजी राय है कि धोनी को आगामी विश्व कप में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. धोनी के बाद पॉवर हिटर हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए.

नई दिल्ली: इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, इसे लेकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी राय रखी है. सचिन ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उनकी निजी राय है कि धोनी को आगामी विश्व कप में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. दो बार की चैंपियन भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को खेलेगी.

सचिन ने कहा, "मेरी निजी राय है कि धोनी को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. मुझे अभी भी यह पता नहीं है कि भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा. लेकिन अगर शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हैं और विराट कोहली नंबर तीन पर आते हैं तो नंबर चार पर कोई भी खिलाड़ी आए, लेकिन धोनी को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा, "धोनी के बाद पॉवर हिटर हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए. इस तरह से आप अनुभवी बल्लेबाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. धोनी मैच को अंत तक ले जा सकेंगे और अंत में हार्दिक के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं." मास्टर ब्लास्टर सचिन ने नंबर चार स्थान को लेकर भी अपनी राय रखी और उन्होंने कहा कि इस स्थान पर किसी योग्य बल्लेबाज को उतारा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, "अब तक नंबर चार स्थान को लेकर कई सारी बातें की जा चुकी है. मुझे लगता है कि अगर आपके पास अच्छे बल्लेबाज (गुणवत्ता वाले) हैं तो उन्हें अगर किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाय तो उन्हें खुद को उस नंबर पर ढालना चाहिए. मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे शानदार बल्लेबाज हैं, जिन्हें अगर किसी स्थान पर भेजा जाता है तो वह अच्छा कर सकते हैं."

यह पूछे जाने पर कि आपकी नजर में कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं, सचिन ने कहा, "भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल तक पहुंचना चाहिए. वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget