एक्सप्लोरर

1992 से 2019 तक, सात बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विश्वकप में दी पटखनी, पढ़िए हर मैच की कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक सात बार विश्वकप में पाकिस्तान को शिकस्त दी है. आज हम आपको उन सभी सात मैचों के बारे में बताने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया का विश्व कप में ये पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को लगातार सात बार विश्वकप में धूल चटाने का काम किया. आज हम आपको बताने जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप के उन सभी सात मैचों के बारे में जब पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी.

कब-कब भारत ने विश्वकप में पाकिस्तान को दी पटखनी

भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीता था जबकि पाकिस्तान ने 1992 में यह खिताब जीता था. भारत और पाकिस्तान के बीच 1975, 1979, 1983, 1987 में कोई मुकाबला नहीं हुआ था. पहली बार दोनों टीमें 1992 में भिड़ी थीं और भारत ने अपने पड़ोसी के खिलाफ जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह आज तक कायम है. अब यह सिलसिला सात मैचों तक पहुंच गया है.

1992 (सिडनी)-पहली जीत

पहली बार विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को साल 1992 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शिकस्त दिया था. हालांकि इस साल विश्वकप का खिताब पाकिस्तान ने ही जीता था लेकिन भारत के खिलाफ मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था.

सिडनी में हुए इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए.

1992 से 2019 तक, सात बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विश्वकप में दी पटखनी, पढ़िए हर मैच की कहानी

जवाब में पाकिस्तान की टीम 173 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से आमिर सोहेल ने 62 रन बनाए थे. भारत की ओर से कपिल देव, मनोज प्रभाकर और जवागल श्रीनाथ ने दो-दो विकेट लिए थे. युवा तेंदुलकर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.

1996 (बेंगलुरू)-दूसरी जीत

अगले विश्वकप में बारत ने पाकिस्तान को एकबार फिर हराया. यह मैच भारत के बैंगलुरू में खेला गया था. दोनों टीमें टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थी. इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के शानदार 93 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 287 रन बनाए. पाकिस्तान के सामने 288 का लक्ष्य था, पाकिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन अनिल कुंबले (3 विकेट) और वेंकटेश प्रसाद (3 विकेट) की गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 248 रनों पर पवेलियन लौट गई और 39 रनों से मुकाबला हार गई. सिद्धू 'मैन ऑफ द मैच' बने.

1999 (मैनचेस्टर)- तीसरी जीत

साल 2019 से पहले साल 1999 के विश्वकप में भी भारत ने पाकिस्तान को मैनचेस्टर के ग्राउंड पर हार का मजा चखाया था. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 47 रनों से हाराकर लगातार तीन बार विश्वकप में उसके खिलाफ जीत दर्ज की. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और छह विकट खोकर 227 रन बनाए. राहुल द्रविड़ ने टीम की ओर से सबसे अधिक 61 रन जड़े. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 180 रनों पर सिमट गई. इस मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहे वेंकटेश प्रसाद जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए.

1992 से 2019 तक, सात बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विश्वकप में दी पटखनी, पढ़िए हर मैच की कहानी

2003 (सेंचुरियन)- चौथी जीत

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को साल 2003 में विश्वकप में हराया और यह चौथी दफा उसने ऐसा किया. यह वही साल था जब भारत 1983 के बाद पहली बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा. इस विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को भी छह विकेट से शिकस्त दी थी. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सईद अनवर (101) के शतक की बदौलत सात विकेट खोकर 273 रन बनाए. भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 45.4 ओवर में चार विकट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिए. 'मैन ऑफ द मैच' तेंदुलकर ने 98 रनों की अहम पारी खेली.

1992 से 2019 तक, सात बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विश्वकप में दी पटखनी, पढ़िए हर मैच की कहानी

इसके बाद अगले विश्वकप में साल 2007 में भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं हो पाया था क्योंकि भारत पहले ही बाहर हो गया था.

2011 (मोहाली) -पांचवीं पटखनी

इस विश्वकप में भारत पाकिस्तान का सामना सेमीफाइनल में हुआ, जहां मेजबान टीम ने 29 रनों से जीत दर्ज की. मोहाली में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 260 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम जवाब में 231 रनों पर ही ढेर हो गई.

2015 (एडिलेड)- छठी बार हराया

इस विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 76 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में भी भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 'मैन ऑफ द मैच' विराट कोहली (107) के शतक के दम पर सात विकेट खोकर 300 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम जवाब में 224 रनों पर सिमट गई. इस मैच में भारत की ओर से मोहम्मद समी ने चार विकेट लिए थे.

2019 (मेनचेस्टर)- सातवीं बार हराया

आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का अपने पड़ोसी और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत का सफर जारी है. भारतीय टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर रविवार को पाकिस्तान को 89 रन (डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर) से हराते हुए पाकिस्तन के खिलाफ 7-0 की बढ़त बना ली है.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (140) के करियर के 24वें शतक के अलावा लोकेश राहुल (57) तथा कप्तान विराट कोहली (77) की उम्दा पारियों की मदद से 50 ओवरों में पांच विकेट पर 336 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी. तीसरी बार आई बारिश के बाद पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रन बनाने का लक्ष्य मिला था. खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 35 ओवर में च6 विकेट पर 166 रन बनाए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
गोल्ड की हैट्रिक लगाने पर PM मोदी ने मीराबाई चानू को कुछ यूं दी बधाई
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget