एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : मजबूत पुर्तगाल से के सामने होगा मोरक्को, रोनॉल्डो पर होगी सबकी नजर

ईरान के खिलाफ पहले मैच में शुरुआती 20 मिनट में मोरक्को ने बेहतरीन अटैकिंग पावर दिखाई, लेकिन उसका फारवर्ड कमजोर रहा और इसी कारण वह गोल करने में असफल रही

नई दिल्ली: अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में आज होने वाले दूसरे मैच में मजबूत पुर्तगाल से जीत छीनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ताकि वह वर्ल्ड कप में अपना खाता खोल सके. मोरक्को अपने पहले मैच में ईरान से 1-0 से हारी थी, वहीं यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर 2010 के चैम्पियन स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था.

पुर्तगाल दूसरे ग्रुप मैच में पूरी तरह से मोरक्को पर हावी रहने की कोशिश करेगी. ऐसे में मोरक्को को किसी भी प्रकार से रोनाल्डो की टीम के डिफेंस को भेदकर उस पर दबाव बनाना होगा.

ईरान से अपने पहले मैच में मात खा चुका है मोरक्को

ईरान के खिलाफ पहले मैच में शुरुआती 20 मिनट में मोरक्को ने बेहतरीन अटैकिंग पावर दिखाई, लेकिन उसका फारवर्ड कमजोर रहा और इसी कारण वह गोल करने में असफल रही. मोरक्को के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच और भी मुश्किल इसलिए हो सकता है, क्योंकि उनके पास नोर्डिन अमराबत नहीं होगा. सिर पर चोट लगने के कारण अमराबत दूसरे ग्रुप मैच में टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. ऐसे में मोरक्को को लिए ग्रुप स्तर के दूसरे मैच की चुनौती बेहद बड़ी है.

पुर्तगाल को अपने डिफेंस को करना होगा मजबूत

पुर्तगाल भले ही मजबूत टीम हो, लेकिन स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह साफ नजर आया है कि उसे अपने डिफेंस को और भी मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि स्पेन ने उसके डिफेंस को भेदकर ही तीन गोल किए थे.

ईरान के खिलाफ मिली हार में मोरक्को की खुद की गलती थी. टीम ने आत्मघाती गोल कर ईरान का खाता खोल दिया. मैच गोलरहित बराबरी की ओर बढ़ रहा था तभी इंजुरी टाइम (95वें मिनट में) ईरान को फ्री किक मिली जिसे एहसान साजी साफी ने बॉक्स के अंदर भेजा. गोलपोस्ट के सामने खड़े मोरक्को के अजिज बोउहादोउज ने हेडर के जरिए गेंद को बाहर भेजना चाहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद को गोलपोस्ट के अंदर मार बैठे और ईरान को बिना मेहनत के जीत मिल गई.

ऐसे में इससे साफ जाहिर होता है कि पुर्तगाल के लिए मोरक्को के डिफेंस को तोड़ना आसान नहीं होगा और वह हर बार रोनाल्डो पर आश्रित नहीं रह सकती. दोनों टीमों के पहले ग्रुप मैचों से यह साफ जाहिर होता है कि पुर्तगाल को अपने डिफेंस और मोरक्को को अपने अटैक पर काम करने की जरूरत है, तभी बुधवार को लुज्निकी स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच रोमांचक रहेगा.

पुर्तगाल अगर इस मैच में जीत हासिल करता है, तो वह अंतिम-16 दौर में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगा, वहीं मोरक्को इस मैच में जीत के साथ न केवल खाता खोलेगा, बल्कि वर्ल्ड कप में बने रहने की उसकी उम्मीद भी जिंदा रहेंगी.  मोरक्को इस मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 1986 वर्ल्ड कप के मैच में मिली जीत के इतिहास को फिर दोहराना चाहेगा. उसने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: इंदौर में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज; पढ़ें लाइव अपडेट्स
Live: इंदौर में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आज; पढ़ें लाइव अपडेट्स
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget